कार्तिक बनेंगे ‘कैप्टन इंडिया’

चक दे इंडिया’ के डायरेक्टर संग नई उड़ान, टी-सीरीज का बड़ा दांव

images (3)

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स उनके खाते में जुड़ते जा रहे हैं। जहां एक ओर वे ‘नागजिला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं अनुराग बसु की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म का काम भी पूरा कर चुके हैं। इसी बीच अब उनके हाथ लगा है एक और मेगा प्रोजेक्ट—‘कैप्टन इंडिया’, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

शिमित अमीन संग पहली बार काम

Read More Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे डायरेक्ट करेंगे शिमित अमीन, जिन्होंने 17 साल बाद निर्देशन की कमान संभाली है। शिमित अमीन वही निर्देशक हैं जिन्होंने चक दे! इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी।

Read More बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर

उनकी पहली फिल्म छप्पन थी, जबकि रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। ऐसे में ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

टी-सीरीज का बड़ा भरोसा

फिल्म को हरमन बावेजा ने लिखा और प्रोड्यूस किया है, और अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ गई है दिग्गज म्यूजिक और फिल्म कंपनी टी-सीरीज।

कार्तिक और टी-सीरीज की जोड़ी पहले भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। दोनों ने अब तक पांच फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें से चार— सोनू के टीटू की स्वीटी,पति पत्नी और वो ,भूल भुलैया 2,भूल भुलैया 3 —ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर ट्रेड पंडित इसे टी-सीरीज का बड़ा दांव मान रहे हैं।

कब शुरू होगी शूटिंग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लोकेशन रेकी पूरी हो चुकी है। 2026 की दूसरी तिमाही में शूटिंग शुरू होने की संभावना है। फिल्म की शूटिंग भारत और मोरक्को में की जाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि ‘कैप्टन इंडिया’ की घोषणा 2021 में हुई थी और उस समय निर्देशन की जिम्मेदारी हंसल मेहता को दी गई थी, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट में बदलाव हुआ और अब कमान शिमित अमीन के हाथ में है।

उम्मीदों की उड़ान

देशभक्ति और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित मानी जा रही ‘कैप्टन इंडिया’ में कार्तिक आर्यन एक नए अवतार में नजर आ सकते हैं। उनकी पिछली फिल्मों की सफलता और शिमित अमीन की वापसी—दोनों मिलकर इस फिल्म को खास बना रहे हैं।

अब देखना होगा कि ‘कैप्टन इंडिया’ बॉक्स ऑफिस पर कैसी उड़ान भरती है और क्या यह कार्तिक के करियर की एक और सुपरहिट साबित होगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार