एक बार फिर बांग्लादेश में तोड़ा गया दुर्गा मंदिर, भड़का हिंदू समुदाय, सड़क पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

एक बार फिर बांग्लादेश में तोड़ा गया दुर्गा मंदिर, भड़का हिंदू समुदाय, सड़क पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

एक बार फिर बांग्लादेश में तोड़ा गया दुर्गा मंदिर, भड़का हिंदू समुदाय, सड़क पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

ढाका में दुर्गा मंदिर ध्वस्तीकरण के विरोध में सनातनी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाई। सरकार पर धार्मिक स्थल तोड़ने और अल्पसंख्यकों की अनदेखी का आरोप।

नई दिल्ली: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शाहबाग में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। उन्होंने खीलखेत में दुर्गा मंदिर को ढहाने के सरकार के फैसले के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल के कार्यवाहक महासचिव मणिंद्र कुमार नाथ ने इस बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सनातनी समूह के लोग मंदिर के ध्वंस के खिलाफ विरोध जताने के लिए यहां एकत्रित हुए। शनिवार को ढाका प्रेस क्लब के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।' उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर ऐसे निंदनीय कृत्यों को अंजाम देने का आरोप लगाया।

मणिंद्र नाथ ने कहा, 'पिछले दिन ढाका के रेलवे लाइन के पास सरकारी बुलडोजर का उपयोग करके एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। हमें ऐसी क्रूर घटना का गवाह बनना पड़ा। इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। हम इस तरह के विनाशकारी और हिंसक धार्मिक उन्माद की कड़ी निंदा करते हैं। इसके विरोध में सनातनी समाज आज जागृत हुआ है।' उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य के खिलाफ हम एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। कल सुबह ढाका प्रेस क्लब के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम इस कृत्य की कड़ी आलोचना करते हैं। दुर्भाग्यवश, यह सरकार ऐसे निंदनीय कृत्यों को अंजाम दे रही है और हमें सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दिख रही। वे इन घटनाओं को अफवाह बताकर लंबे समय से अनदेखा कर रहे हैं।

बांग्लादेश रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को ढाका के खीलखेत में रेलवे की जमीन पर बने दुर्गा मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। यह मंदिर भीड़ की ओर से इसके हटाने की मांग के तीन दिन बाद तोड़ा गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मंदिर को अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर बनाया गया था, इसलिए इसे ध्वस्त किया गया। कई अल्पसंख्यक संगठनों ने इस फैसले की निंदा की है। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने समुदाय के लोगों को पहले से कोई सूचना दिए बिना मंदिर को ध्वस्त कर दिया। मंदिर समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 9 बजे 500 से अधिक लोगों की भीड़ लाठियों के साथ मंदिर में उस समय पहुंची, जब वहां भक्त पूजा कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि रेलवे अधिकारियों ने केवल मंदिर को ध्वस्त किया, जबकि दूसरी अवैध इमारतों को छोड़ दिया गया।

Read More US-Iran Deal पर खामेनेई की पहली प्रतिक्रिया, बोले- शर्तें टूटीं तो पीछे हट जाएगा ईरान

Latest News

1000 करोड़ का 'स्मार्ट' कमल विहार: 15 साल बाद भी 155 गार्डन सिर्फ फाइलों में, 150 एकड़ में हरियाली की जगह उगा कचरा और झाड़ियां 1000 करोड़ का 'स्मार्ट' कमल विहार: 15 साल बाद भी 155 गार्डन सिर्फ फाइलों में, 150 एकड़ में हरियाली की जगह उगा कचरा और झाड़ियां
रतनपुर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप की दबंगई: महिला को टोनही कहा और कर लिया जमीन पर कब्जा, साध्वी विवाद के बाद सामने आया एक और कारनामा
मुंबई लोकल में खौफनाक मर्डर: मामूली बहस के बाद युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- 'अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ'
सड़क बनी या मजाक? 33 लाख का निर्माण दो हफ्ते में उखड़ा, युवाओं के VIDEO ने खोली पोल, जांच के बाद कार्रवाई के संकेत
रायपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल : दो पास्टर गिरफ्तार, थाने पहुंचकर ईसाई समाज ने जताया विरोध
बस्तर में बदला पुलिस नेतृत्व: सुंदरराज पी के बाद अब IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे नक्सल मोर्चे की कमान
18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई : रायपुर में ब्लिंकिट का कार्यालय सील, फायर सेफ्टी समेत मिलीं कई खामियां
76 करोड़ की संदिग्ध पेपर ट्रेडिंग का पर्दाफाश : राजनांदगांव के कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार
पासपोर्ट पर सरकार की बड़ी सफाई: विदेश यात्रा के लिए जरूरी, लेकिन नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं
प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट
कुदरत का तांडव: एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं; 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल