US-Iran Deal पर खामेनेई की पहली प्रतिक्रिया, बोले- शर्तें टूटीं तो पीछे हट जाएगा ईरान

US-Iran Deal पर खामेनेई की पहली प्रतिक्रिया, बोले- शर्तें टूटीं तो पीछे हट जाएगा ईरान

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते (MoU) को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने आई है। जारी बयान में मोजतबा खामेनेई ने कहा कि समझौते के कई पहलुओं को लेकर उनके मन में गंभीर आपत्तियां और आशंकाएं थीं, लेकिन देश की मौजूदा परिस्थितियों और शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए आश्वासनों को देखते हुए उन्होंने इस मसौदे को आगे बढ़ाने की अनुमति दी है।

अपने संदेश में उन्होंने अमेरिकी पक्ष की रणनीति और बातचीत के तरीके पर भी सवाल उठाए है। खामेनेई ने आरोप लगाया है कि समझौते तक पहुंचने के लिए अमेरिका ने राजनीतिक दबाव और कूटनीतिक प्रभाव का व्यापक इस्तेमाल किया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी सहमति इस शर्त पर दी गई है कि ईरान के राष्ट्रीय हितों, संप्रभुता और क्षेत्रीय सहयोगियों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।HLI6NM9bcAAHxOi

खामेनेई ने आगे कहा कि यदि आगामी वार्ताओं के दौरान अमेरिकी प्रशासन ने अत्यधिक या अनुचित मांगें रखीं तो ईरान पीछे हटने से नहीं हिचकेगा। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच अब एक निर्धारित वार्ता अवधि में कानूनी और तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चलेगी, जिसके दौरान संयम और संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।

Read More अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद

ईरानी जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष वार्ताओं का अर्थ यह नहीं है कि ईरान ने अमेरिकी दृष्टिकोण को स्वीकार कर लिया है। उनके अनुसार, यह प्रक्रिया केवल देश के आर्थिक और रणनीतिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और अंतिम परिणाम का इंतजार करने की अपील की है।

Read More Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश