बटेंगे तो कटेंगे’ के बाद अब ‘डरेंगे तो मरेंगे’ की एंट्री; प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगीं है यह होर्डिंग्स..देखें वीडियो

बटेंगे तो कटेंगे’ के बाद अब ‘डरेंगे तो मरेंगे’ की एंट्री; प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगीं है यह होर्डिंग्स..देखें वीडियो

‘बटेंगे तो कटेंगे’ के बाद अब ‘डरेंगे तो मरेंगे’ की एंट्री; प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगीं है यह होर्डिंग्स प्रयागराज : हरियाणा समेत महाराष्ट्र, झारखंड के विधानसभा चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस पर काफी विवाद भी हुआ. अब प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में […]

‘बटेंगे तो कटेंगे’ के बाद अब ‘डरेंगे तो मरेंगे’ की एंट्री; प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगीं है यह होर्डिंग्स


प्रयागराज : हरियाणा समेत महाराष्ट्र, झारखंड के विधानसभा चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस पर काफी विवाद भी हुआ. अब प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगीं होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल, इन होर्डिंग्स पर लिखा है-‘डरेंगे तो मरेंगे’. इसके साथ ही वक्फ बोर्ड को लेकर नारे लिखे गए हैं. मेले में जगह-जगह लगीं इन होर्डिंग्स पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य के नाम के साथ उनकी तस्वीर लगी हुई है. वहीं, इस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि हिंदू सदियों तक डरते रहे हैं और अब डरने का वक्त नहीं है ।


महाकुंम्भ मेला क्षेत्र में डरेंगे तो मरेंगे की होर्डिंग की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. वहीं वक्फ बोर्ड पर कटाक्ष करने वाली होर्डिंग की भी लोग चर्चा कर रहे हैं. जिसमें लिखा है- ‘वक्फ के नाम पर संपत्ति की लूट है, धर्मनिरपेक्ष देश में यह कैसी छूट है’. इन होर्डिंग्स का समर्थन संत समाज के लोग भी कर रहे हैं. तमाम संत 13 जनवरी से इस आध्यात्मिक मेले के शुरू होने से पहले हिंदुत्व का अलख जगा रहे हैं.

Read More सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने मेला क्षेत्र में लगी इस तरह की होर्डिंग्स का समर्थन किया है. कहा है कि जो लिखा है, वो बहुत सही लिखा हुआ है. क्योंकि हमारे पूर्वज डरते हुए आए हैं. उसी का नतीजा रहा है कि हमारे मठ-मंदिरों पर कब्जा कर स्वरूप बदला गया है. अब हम उसे वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं. इस वक्त हिन्दू और संत समाज अब डरने वाले नहीं हैं. अब मोदी योगी राज में हिंदुओं को डरने की जरूरत नहीं है । इसी वजह से एक संत की तरफ से मेला क्षेत्र में डरेंगे तो मरेंगे और वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कटाक्ष करने वाले स्लोगन लिखे हुए है ।

Read More रायपुर में अब GPS से ट्रैक होंगे 260 कचरा वाहन, घर बैठे मिलेगी गाड़ी की लोकेशन और पहुंचने का समय

प्रयागराज में लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर के पास लगे एक और होर्डिंग में ऐसे ही नारे लिए गए हैं। इसमें लिखा है, ‘सभी हिंदुओं में एकता हो’, ‘वक्फ के नाम पर संपत्ति की लूट है, धर्मनिरपेक्ष देश में यह कैसी छूट है।” दक्षिणपीठ, नाणीजधाम के जगद्गुरु रामानंदाचार्य की ओर से इस तरह के ढेर सारे होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिसकी फोटो यहां आ रहे लोग खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। मेला प्रशासन के अधिकारियों ने इस होर्डिंग्स पर कुछ भी कहने से इनकार किया।

Tags:

Latest News

छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा