आईएएस जेपी मौर्य, समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए ले गई, ईडी डायरेक्टर रायपुर पहुंचे

आईएएस जेपी मौर्य, समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए ले गई, ईडी डायरेक्टर रायपुर पहुंचे

आईएएस जेपी मौर्य, समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए ले गई, ईडी डायरेक्टर रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ में ईडी की दर्जनभर टीमें एक साथ रेड कर रही हैं। इनमें से कुछ अफसरों और कारोबारियों के घर इनकम टैक्स की टीम पहले छापा मार चुकी है। रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय का क्षेत्रीय कार्यालय। – फोटो : संवाद […]

आईएएस जेपी मौर्य, समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए ले गई, ईडी डायरेक्टर रायपुर पहुंचे



छत्तीसगढ़ में ईडी की दर्जनभर टीमें एक साथ रेड कर रही हैं। इनमें से कुछ अफसरों और कारोबारियों के घर इनकम टैक्स की टीम पहले छापा मार चुकी है।



रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय का क्षेत्रीय कार्यालय। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Read More सुशासन तिहार में अजीबोगरीब फरियाद: शराब की बोतलों पर भी लगाई जाए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो, आवेदन वायरल


छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ सहित कई शहरों में मंगलवार तड़के से चल रही ईडी की कार्रवाई के बीच अफसरों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने प्रदेश के दो वरिष्ठ आईएएस अफसर को जेपी मौर्य और समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए कैंप ऑफिस लेकर पहुंच गई है। समीर विश्नोई की पत्नी को भी लाया गया है। इस बीच ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा भी रायपुर पहुंच गए हैं। संभवत: देर रात तक बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Read More ‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि


Chhattisgarh ED Raid: मुख्यमंत्री की OSD, अफसरों-व्यापारियों पर छापा, IAS के घर से चार करोड़ नकद सहित दस्तावेज बरामद

सौम्या चौरसिया से हुई पूछताछ पूरी, अब उसे नोटिस देने की तैयारी


प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रायपुर के सयाजी होटल में अपना कैंप ऑफिस बना रखा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चल रही कार्रवाई के बीच माइनिंग डायरेक्टर जेपी मौर्य को कैंप ऑफिस ले जाया गया। इसके बाद चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के सीईओ समीर विश्नोई और उनकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुला लिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया से पूछताछ पूरी हो गई है। अब उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

आईएएस के घर से 4 करोड़ कैश हुआ था बरामद
ईडी ने मंगलवार को एक आईएएस अफसर के घर से चार करोड़ कैश, सोना और करोड़ों की ज्वैलरी बरामद की थी। हालांकि अफसर का नाम सामने नहीं लाया गया। इसके बाद शाम तक दिल्ली से ईडी के अन्य अफसर भी रायपुर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि CRPF के करीब 200 जवान और छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। ईडी के टारगेट में कोयला और रेत का कारोबार करने वाले लोग ज्यादा हैं। माना जा रहा है कि शराब के कुछ और कारोबारी भी निशाने में आ सकते हैं।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि