छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: 11 जिलों में येलो अलर्ट, बस्तर में सामान्य से ज़्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: 11 जिलों में येलो अलर्ट, बस्तर में सामान्य से ज़्यादा बारिश

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। खासकर बस्तर में सामान्य से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का […]

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। खासकर बस्तर में सामान्य से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, मुंगेली, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बस्तर, कोंडागांव और मोहला-मानपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई तक मानसून की गतिविधियां सक्रिय रहने का भी अनुमान है। राज्य में अब तक औसतन 541.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Read More कुत्ता पालना पड़ सकता है भारी: डॉग बाइट पर सीधे FIR, मालिक जाएगा जेल

छत्तीसगढ़ में 24 जून को मॉनसून के प्रवेश के बाद शुरू में ज़्यादा बारिश नहीं हुई थी, लेकिन 18 जुलाई से मानसून ने जोर पकड़ लिया और बस्तर में भारी बारिश शुरू हो गई। 19 जुलाई तक प्रदेश में बारिश औसत से 26 प्रतिशत तक कम थी। इसके बाद बस्तर संभाग में जमकर बारिश हुई। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1304.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सरगुजा जिले में सबसे कम 201.3 मिमी वर्षा हुई है।

Read More पंकज त्रिपाठी के भाई पर खूनी हमला: पुरानी दुश्मनी ने ली हिंसक शक्ल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

सुकमा, बालोद, मोहला मानपुर, नारायणपुर, अंबागढ़ चौकी और बलौदा बाजार जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है, जबकि 17 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में सर्वाधिक वर्षा हुई है।

भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन अलर्ट पर है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा राहत शिविरों की व्यवस्था की जा रही है और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है।

Tags:

Latest News

1000 करोड़ का 'स्मार्ट' कमल विहार: 15 साल बाद भी 155 गार्डन सिर्फ फाइलों में, 150 एकड़ में हरियाली की जगह उगा कचरा और झाड़ियां 1000 करोड़ का 'स्मार्ट' कमल विहार: 15 साल बाद भी 155 गार्डन सिर्फ फाइलों में, 150 एकड़ में हरियाली की जगह उगा कचरा और झाड़ियां
रतनपुर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप की दबंगई: महिला को टोनही कहा और कर लिया जमीन पर कब्जा, साध्वी विवाद के बाद सामने आया एक और कारनामा
मुंबई लोकल में खौफनाक मर्डर: मामूली बहस के बाद युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- 'अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ'
सड़क बनी या मजाक? 33 लाख का निर्माण दो हफ्ते में उखड़ा, युवाओं के VIDEO ने खोली पोल, जांच के बाद कार्रवाई के संकेत
रायपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल : दो पास्टर गिरफ्तार, थाने पहुंचकर ईसाई समाज ने जताया विरोध
बस्तर में बदला पुलिस नेतृत्व: सुंदरराज पी के बाद अब IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे नक्सल मोर्चे की कमान
18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई : रायपुर में ब्लिंकिट का कार्यालय सील, फायर सेफ्टी समेत मिलीं कई खामियां
76 करोड़ की संदिग्ध पेपर ट्रेडिंग का पर्दाफाश : राजनांदगांव के कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार
पासपोर्ट पर सरकार की बड़ी सफाई: विदेश यात्रा के लिए जरूरी, लेकिन नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं
प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट
कुदरत का तांडव: एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं; 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल