सोते समय मुंह से लार आना कब है सामान्य और कब बीमारी का संकेत? एक्सपर्ट ने बताए कारण और बचाव

सोते समय मुंह से लार आना कब है सामान्य और कब बीमारी का संकेत? एक्सपर्ट ने बताए कारण और बचाव

रात में सोते समय मुंह से लार निकलना (Drooling During Sleep) कई लोगों में देखा जाता है और ज्यादातर मामलों में यह सामान्य माना जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींद के दौरान चेहरे और मुंह की मांसपेशियां पूरी तरह रिलैक्स हो जाती हैं. यदि कोई व्यक्ति करवट लेकर या पेट के बल सोता है, तो लार मुंह से बाहर निकल सकती है क्योंकि उस समय उसे निगलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. हालांकि, अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या पहले कभी न होती हो और अचानक शुरू हो जाए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार मुंह से लार आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. नाक बंद होना, सर्दी या एलर्जी के कारण मुंह से सांस लेना, स्लीप एपनिया (Sleep Apnea), निगलने में कठिनाई या नसों और मांसपेशियों से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी इसकी वजह बन सकती हैं. ऐसे मामलों में लार का अधिक निकलना किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है.

अगर मुंह से लार आने के साथ तेज खर्राटे, नींद के दौरान सांस रुकना, हांफते हुए नींद खुलना, खाना निगलने में परेशानी, बोलने में बदलाव या शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. समय पर जांच से सही कारण का पता लगाया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर उचित इलाज शुरू किया जा सकता है.

Read More Bike Taxi Helmet: बाइक राइड में मिला गंदा हेलमेट बन सकता है स्कैल्प की परेशानी की वजह? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

यदि कभी-कभार ही यह समस्या होती है, तो सोने की पोजीशन बदलने, नाक की एलर्जी या बंद होने का इलाज कराने और मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखने से राहत मिल सकती है. लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहे या आपकी नींद और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तो किसी विशेषज्ञ से जांच कराना सबसे बेहतर विकल्प है.

Read More Baby Care Tips: 1 साल से छोटे बच्चे को शहद देना क्यों है खतरनाक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Tags:

Latest News

125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार   125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार  
विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर
5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल