लोग जिम में जो कपड़े पहनते हैं क्या वो सेहत के लिए हानिकारक हैं? एक्सपर्ट्स से जानें

लोग जिम में जो कपड़े पहनते हैं क्या वो सेहत के लिए हानिकारक हैं? एक्सपर्ट्स से जानें

जिम में लोग अलग- अलग तरीके के कपड़े पहनते हैं, कुछ लोग काफी ढ़ीले तो कुछ एक्टिववियर पहनते हैं, लेकिन अब एक्टिववियर के पहनने से सेहत से जुड़ी चिंताएं भी सामने आ रही हैं. अमेरिका में हाल ही में एक्टिववियर ( विशेष टाइट कपड़े जो लोग जिम या एक्सरसाइज के दौरान पहनते हैं) में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स को लेकर विवाद के बाद भारत में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है. अमेरिका में एक टेस्ट में यह पता चला कि कई जिम वाले स्पोर्ट्सवियर प्रोडक्ट्स में केमिकल्स हैं. इन कपड़ों को बनाने में जो केमिकल यूज होते हैं वह शरीर के हार्मोन सिस्टम पर असर कर रहे हैं.

टेस्ट में पता चला है कि ज्यादातर एक्टिववियर प्लास्टिक फैब्रिक से बने होते हैं. इन फैटालेट्स जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. यही केमिकल सेहत के लिए खतरा बन रहे हैं. अमेरिका में हुई जांच में यह जानकारी सामने आई है, लेकिन जिम में इस तरह के कपड़े भारत के लोग भी यूज करते हैं, तो क्या इससे खतरा हो सकता है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

जिम में यूज होने वाले एक्टिववियर क्या खतरनाक हैं?
डॉ. बताती हैं कि भारत में भी जिम में लोग इस तरह के टाइट कपड़े पहनते हैं. जिम में बॉडी को अच्छा दिखाने के लिए ऐसा किया जाता है, लेकिन इस तरह के कपड़े नुकसान भी कर सकते हैं. टाइट और सिंथेटिक कपड़े स्किन पर फंगल इंफेक्शन, जलन और रैशेज कर सकते हैं. भारत में यूज होने वाले कपड़ों में केमिकल है या नहीं ये तो जांच का विषय है, लेकिन इस तरह के कपड़ों को ज्यादा देर तक पहनने से स्किन पर नुकसान तो होता ही है.

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

इस तरह के कपड़े स्किन को नुकसान कैसे करते हैं
डॉ. बताती हैं कि टाइट कपड़े पहनने के दौरान जब पसीना आता है तो ये स्किन पर रहता है. इससे स्किन पर सबसे पहलेफंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है. इसके ज्यादा असर ग्रोइन एरिया मे देखने को मिलता है. टाइट कपड़े से शरीर ज्यादा देर तक आरामदायक स्थिति में नहीं रहता है इससे स्किन पर रैशेज होने के साथ- साथ जलन भी होने का रिस्क होता है. कुछ ऐसे मामले सामने आते भी हैं खासतौर पर ज्यादा गर्मियों के दौरान इस तरह के कपड़े लोगों को दिक्कत जरूर देते हैं. ऐसे में इनसे बचाव जरूरी है.

Read More Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च

बचाव के लिए क्या करें
बहुत टाइट कपड़ों न पहनें वर्कआउट के बाद तुरंत कपड़े बदलें कॉटन के कपड़ों को प्राथमिकता दें स्किन में जलन या इंफेक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Tags:

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज