कैंसर के इलाज में कितनी कारगर होती हैं, इम्यूनोथरेपी और टारगेटेड थेरेपी, एक्सपर्ट्स से जानें

कैंसर के इलाज में कितनी कारगर होती हैं, इम्यूनोथरेपी और टारगेटेड थेरेपी, एक्सपर्ट्स से जानें

कैंसर के इलाज में आज के दौर में इम्यूनोथरेपी और टारगेटेड थेरेपी का भी काफी यूज किया जा रहा है. यह थेरेपी कीमो और रेडियोथेरेपी से अलग हैं. ये थेरेपी किन कैंसर मरीजों के लिए फायदेमंद हैं क्या ये कैंसर को खत्म कर सकती हैं. इनका यूज सभी मरीजों पर क्यों नहीं किया जा सकता है. इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

डॉ. बताते हैं कि बीते कुछ सालों में कैंसर का पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट शुरू हुआ है. इम्यूनोथेरेपी और टारगेटेड थेरेपी इसी का ही एक हिस्सा हैं. दोनों हीं कैंसर के इलाज में काफी प्रभावी मानी जाती हैं.यह थेरेपी खासकर लंग कैंसर और कुछ प्रकार के ब्लड कैंसर में प्रभावी साबित हुई हैं. इनसे कैंसर के मरीज के जीवन को बढ़ाया जा सकता है और ये कैंसर का काबू करने में आम इलाज की तुलना में ज्यादा प्रभावी हैं.

टारगेटेड और इम्यूनोथेरेपी क्या हैं?
टारगेटेड थेरेपी कैंसर सेल्स के खास जीन या प्रोटीन पर अटैक करती हैं. इसका मतलब है कि यह इलाज कैंसर सेल्स पर अटैक करता है, लेकिन हेल्दी सेल्स को उतना नुकसान नहीं करता है.यह थेरेपी ब्रेस्ट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर के मरीजों में ज्यादा उपयोगी मानी जाती हैं. इम्यूनोथेरेपी की बात करें तो ये कैंसर मरीज के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करती है. इम्यूनोथेरेपी कैंसर के छुपे सेल्स पर भी अटैक करती हैं और इससे मरीज के जीवन को लंबा चलाने में मदद करती हैं.

Read More Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी

कितनी असरदार हैं ये थेरेपी?
इन थेरेपी का असर इस बात पर होता है कि मरीज के कैंसर की स्टेज क्या है और उसपर ट्रीटमेंट का असर कैसा हो रहा है. दोनों थेरेपी फायदेमंद हैं और इनसे लंबे समय तक बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि ये थेरेपी एडवांस मानी जाती हैं, लेकिन पूरी तरह साइड इफेक्ट-फ्री नहीं हैं.

Read More मुंह की बदबू से राहत के लिए घर पर बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट, जानिए आसान तरीका और जरूरी सावधानियां

किन मरीजों के लिए हैं फायदेमंद
डॉ बताते हैं कि इन थेरेपी को शुरू करने से पहले कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं. जिन मरीजों में पता चलता है कि ये थेरेपी काम कर सकती है तो उनको दी जाती है, हालांकि इनका खर्च काफी होता है.

Tags:

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार