दिल को रखना है हेल्दी तो खाएं प्लांट बेस्ड प्रोटीन, जानें किन चीजों में मिलता है

American Heart Association ने डाइट से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है. एसोसिएशन के मुताबिक, लोगों को अपनी डाइट में डैयरी फैट कम लेना चाहिए और इसकी जगह प्लांट बेस्ड प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. प्लांट बेस्ड प्रोटीन क्या होता है और यह किन चीजों में पाया जाता है?  

डॉ. बताते हैं कि प्लांट बेस्ड प्रोटीन यानी ऐसा प्रोटीन जो पौधों से हमें मिलता है. यह शरीर के लिए जरूरी होता है. इसमें कई तरह के एमिनो एसिड होते हैं. साथ ही फाइबर, विटामिन भी होते हैं. ये जानवारों से मिवने वाला प्रोटीन जैसे दूध या घी से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इसमें सैचुरेटेड फैट कम होता है, जो दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है. खासकर उन लोगों को लिए प्लांट बेस्ड प्रोटीन ज्यादा अच्छा है जिनके शरीर में मोटापा है और पहले से ही हार्ट संबंधी बीमािरियां हैं या इन बीमारियों का रिस्क अधिक है.

प्लांट बेस्ड प्रोटीन में क्या – क्या चीजें होती हैं

Read More बार-बार रहती है कब्ज तो डाइट में करें ये बदलाव, जल्द मिलेगा आराम

  • दालें (मूंग, मसूर, अरहर)
  • चना
  • राजमा
  • सोयाबीन
  • बादाम
  • अखरोट
  • चिया सीड
  • क्विनोआ
  • ब्राउन राइस

डेयरी वाले प्रोटीन से प्लांट बेस्ट प्रोटीन कैसे फायदेमंद
डॉ बताते हैं कि डेयरी वाला प्रोटीन जानवरों से आता है. जैसे दूध और इससे बना मक्खन, ये चीजें ज्यादा खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है. इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा रहता है, लेकिन प्लांट बेस्ड प्रोटीन जैसे दालें और राजमा खाने से शरीर में फैट कम रहता है और इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है. इससे मोटापा कंट्रोल में रहता है और हार्ट की बीमारियों का रिस्क कम होता है. डेयरी वाले प्रोटीन से लैक्ट्रोज इंटॉलरेंस का भी रिस्क होता है. कई लोगों को इससे पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि पूरी तरह प्लांट बेस्ड डाइट लेने वालों को विटामिन B12 और आयरन की कमी न हो, इसका ध्यान रखें.

Read More स्किन पर सनस्क्रीन न लगाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? एक्सपर्ट से जानें

डॉक्टर से सलाह लें
डॉ. कहते हैं कि हर व्यक्ति का शरीर अलग- अलग होता है. किसी को कुछ सूट करता है तो कुछ नहीं. ऐसे में ये जरूरी है कि अगर आप सालों से डेयरी प्रोडक्ट खा रहे हैं और अब प्लांट बेस्ट डाइट लेना चाहते हैं तो इस मामले में पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोयला लेवी स्कैम में बड़ा झटका: देवेंद्र डडसेना की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- ‘आर्थिक अपराध बेहद गंभीर’

राज्य

कोयला तस्करी केस में ED का बड़ा एक्शन: I-PAC के कई ठिकानों पर एक साथ छापे, देशभर में हलचल कोयला तस्करी केस में ED का बड़ा एक्शन: I-PAC के कई ठिकानों पर एक साथ छापे, देशभर में हलचल
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच को तेज करते हुए...
AAP में बड़ा फैसला: राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने की सिफारिश, राज्यसभा में बोलने पर भी सवाल
बंगाल में चुनावी संग्राम तेज: कोलकाता से अमित शाह की हुंकार, बोले- ‘परिवर्तन तय, दीदी की विदाई करीब’
बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य प्रशासन से मांगा जवाब
India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल