Vivo V70 FE: लॉन्च हुआ 200MP Camera वाला ये फोन, 7000mAh बैटरी फूंकती है जान

Vivo V70 FE: लॉन्च हुआ 200MP Camera वाला ये फोन, 7000mAh बैटरी फूंकती है जान

Vivo V70 FE को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. अहम खासियतों की बात कें तो ये फोन OLED डिस्प्ले, हाई-रिज़ॉल्यूशन 200 मेगापिक्सल कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. इस फोन को कंपनी की तरफ से 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, आइए आपको बताते हैं कि ये फोन किस कीमत में उतारा गया है, फोन की बिक्री कब से शुरू होगी और ये फोन आप लोगों को कौन-कौन से फीचर्स के साथ मिलेगा.

Vivo V70 FE Price in India
इस हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 40999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 44999 रुपए है. ये फोन मानसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल फिनिश में उतारा गया है.

उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 9 अप्रैल से कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन पर शुरू होगी. SBI कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस, यस बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा जैसे कुछ बैंक कार्ड पर 10 फीसदी तक कैशबैक और इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो ये फोन OnePlus 13R 5G, Xiaomi 14 CIVI और vivo V30 Pro 5G जैसे मॉडल्स को टक्कर देता है.

Read More Vivo V80 Price Leak: 6 अक्टूबर को लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! 7200mAh बैटरी और Zeiss कैमरा से लैस होगा फोन

Vivo V70 FE Specifications

Read More WhatsApp New Feature: अब बच्चों के WhatsApp पर पैरेंट्स का कंट्रोल, चैट नहीं देख पाएंगे! जानें क्या बदला

  • डिस्प्ले: फोन में 6.83 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाली ओलेड डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस और एचडीआर10 प्लस सर्टिफिकेशन के साथ आता है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है.
  • ओएस: एंड्रॉयड 16 पर आधारित ये फोन OriginOS 6 पर काम करता है.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. हैंडसेट में AI मैजिक वेदर, AI मैजिक लैंडस्केप और AI फोर-सीज़न पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
  • खास फीचर: इसमें डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी है, जिससे UV लाइट या धूप के संपर्क में आने के बाद कम रोशनी में बैक पैनल से हल्की चमक निकलती है. ये फोन अंडरवाटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है.
  • बैटरी: 7000mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि फोन 60 मिनट में 1 फीसदी से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है.
  • कनेक्टिविटी: फोन में 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.4, NFC, जीपीएस, ग्लोनास और USB टाइप-C पोर्ट शामिल है. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है.
Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला