सागर की सारा पांडे एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयनित, रूस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

IMG-20260402-WA0124राष्ट्रीय जगत विजन। मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली होनहार छात्रा सारा पांडे का चयन एनसीसी के प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए हुआ है। सारा अब रूस में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह कार्यक्रम 30 मई से 7 जून 2026 तक रूस में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से चुने गए उत्कृष्ट कैडेट्स हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र से इस कार्यक्रम के लिए चुनी जाने वाली सारा पांडे इकलौती छात्रा हैं।

सारा पांडे डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश में गर्व का माहौल है। सारा इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्हें दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर के लिए भी चुना गया था, जिसे एनसीसी की सबसे कठिन ट्रेनिंग में से एक माना जाता है। उस शिविर में भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से उनका ही चयन हुआ था। इसके अलावा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सारा देश के टॉप 10 कैडेट्स में भी स्थान बना चुकी हैं। सारा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और परिवार का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीसी में जाने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली, जो अपने समय में एनसीसी से जुड़ी रही थीं। बचपन से मां को एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय देखकर उन्होंने भी उसी राह पर चलने का निर्णय लिया और मां का सपना पूरा करने का लक्ष्य बनाया। पढ़ाई और एनसीसी की कठिन ट्रेनिंग के बीच संतुलन बनाते हुए सारा ने यह मुकाम हासिल किया है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने 7 एमपी बटालियन और विश्वविद्यालय की एएनओ सुमन पटेल को भी दिया है। सारा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन और एनसीसी अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Edited By: VINOD CHANDRA
Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले... कांकेर, कबीरधाम समेत 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट  छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले... कांकेर, कबीरधाम समेत 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट 
जिला पंचायत CEO के खिलाफ BSP का प्रदर्शन, FIR और बर्खास्तगी की मांग
बैकुंठपुर से बनारस तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’