बार-बार रहती है कब्ज तो डाइट में करें ये बदलाव, जल्द मिलेगा आराम

बार-बार रहती है कब्ज तो डाइट में करें ये बदलाव, जल्द मिलेगा आराम

कई लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है, जिसमें मल त्याग मुश्किल हो जाता है या पेट पूरी तरह साफ नहीं होता. कब्ज के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कम फाइबर वाला खाना, पानी की कमी, ज्यादा जंक फूड, खराब दिनचर्या और शारीरिक एक्टिविटी की कमी. खासकर ऐसी डाइट जिसमें हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज कम हों, वह पाचन को धीमा कर देती है. ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड और मीठा खाने से भी कब्ज की समस्या बढ़ सकती है.

ऐसे में डाइट में बदलाव इसलिए जरूरी है क्योंकि सही खानपान पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और आंतों की गति को संतुलित रखता है. अगर खानपान सही न हो तो कब्ज की समस्या बार-बार लौट सकती है और धीरे-धीरे गंभीर भी हो सकती है. इसलिए समय रहते इसे समझना जरूरी है. आइए जानते हैं कि कब्ज के दौरान डाइट में क्या बदलाव करें.

कब्ज के दौरान डाइट में क्या बदलाव करें?
डॉ. बताते हैं कि कब्ज से राहत पाने के लिए सबसे पहले फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है. हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, सलाद और साबुत अनाज पाचन को बेहतर बनाते हैं और मल को नरम करने में मदद करते हैं. साथ ही दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, क्योंकि पानी की कमी से मल सख्त हो जाता है.

Read More रायपुर के कालीबाड़ी मातृशिशु अस्पताल में चूहों का आतंक, वार्ड और पानी की मशीन के पास घूमते दिखे 4-5 चूहे, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

 ये भी जरूरी
कब्ज से बचने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है. रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या वॉक करने से पाचन बेहतर रहता है. समय पर सोना और उठना भी शरीर की दिनचर्या को संतुलित करता है. साथ ही मल त्याग को कभी रोकना नहीं चाहिए, इससे समस्या बढ़ सकती है. तनाव भी पाचन को प्रभावित करता है, इसलिए मानसिक रूप से शांत रहना और रिलैक्स रहना जरूरी है. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके कब्ज से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है.

Read More नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर, 250 करोड़ का प्रस्ताव; 22 हजार की PET-CT जांच 10 हजार में होने की उम्मीद

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गाय-बैलों की होगी विशेष पूजा-अर्चना छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गाय-बैलों की होगी विशेष पूजा-अर्चना
बलौदाबाजार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बेटे की हत्या का बदला लेने पिता ने दी सुपारी, 1000 CCTV कैमरों ने खोला राज
दीपक टंडन के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला जारी! अब पत्नी बरखा पर भी FIR, ट्रांजिट रिमांड की तैयारी
दुर्ग में विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; दुर्ग रेफर
रायपुर में फिर लगी आग: VIP रोड के श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भड़की आग, इलाके में मचा हड़कंप
रायगढ़ में अंधविश्वास का काला सच: शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार
भूपेश बघेल ने निभाई सोंटा प्रहार की अनोखी परंपरा, हाथों पर सहा कोड़े का वार; प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
अंबिकापुर में अनोखे अंदाज में मना कुकुर तिहार, बेजुबान डॉग्स को तिलक लगाकर पहनाई गई फूलों की माला
रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, भारतीय लड़कियों संग डांस बना विवाद की वजह, बाजार में लगा लंबा जाम
दिवाली के पटाखों ने बिगाड़ी राजधानी की हवा, रात 1 बजे AQI 1513 पहुंचा, सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं
दीपावली की रात खूंखार हाथी का तांडव, सूरजपुर में दो लोगों की मौत; अब तक 16 लोगों की ले चुका है जान
उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर