हल्ला बोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- इस हुंकार से कुर्सी हिली, अगली बार सरकार गिरना तय, इधर मुख्यमंत्री निवास के बाहर झंडा फहराने पर विधायक गिरफ्तार

हल्ला बोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- इस हुंकार से कुर्सी हिली, अगली बार सरकार गिरना तय, इधर मुख्यमंत्री निवास के बाहर झंडा फहराने पर विधायक गिरफ्तार

हल्ला बोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- इस हुंकार से कुर्सी हिली, अगली बार सरकार गिरना तय, इधर मुख्यमंत्री निवास के बाहर झंडा फहराने पर विधायक गिरफ्तार रायपुर : बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन जारी है. पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन […]

हल्ला बोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- इस हुंकार से कुर्सी हिली, अगली बार सरकार गिरना तय, इधर मुख्यमंत्री निवास के बाहर झंडा फहराने पर विधायक गिरफ्तार

रायपुर : बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन जारी है. पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले सभा के दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव और अकलतरा विधायक सौरभ सिंग ने पंचशील नगर की दिशा से मुख्यमंत्री निवास में झंडा फहरा दिया. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, ये मफियागढ़ बन गया है। बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है. सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगा है. उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोई पूछेगा कि सबसे बड़ा लबरा कौन है तो ये एक ही नाम आएगा। 45 महीना बीत गया, युवाओं का 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज भूपेश सरकार लग रही है. नौकरी की पोल तो विधानसभा में खुल गई है। दस लाख नौकरियां देने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन युवाओं को ठग दिया।

उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल 2002 के युवा मोर्चा के आंदोलन के बाद 15 साल बीजेपी की सरकार रही। आज इस आंदोलन के बाद राज्य में तीस साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी। इस दौरान भाजपा ने मंच से नारा दिया- ‘फिर एक बार भाजपा सरकार’।

Read More जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन

गंगाजल लेकर झूठा वादा करने का मांगेंगे हिसाब

Read More UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर

वहीं बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि कौरवों के पिता चाहते थे कि दुर्योधन कुरुक्षेत्र संग्राम में जीतकर वापस लौटे। उन्हें पता था कि उसे कोई मार सकता है तो वह भीम है. भीम को धृतराष्ट्र बुलाते हैं. कृष्णा को आलिंगन करने बुलाते है. कृष्ण रोकते हैं। भीम की प्रतिमा भेज दी जाती है। आलिंगन से भीम की प्रतिमा चूर-चूर हो जाती है. इस कहानी को इसलिए रख रही हूं क्योंकि आज छत्तीसगढ़ ऐसे ही धृतराष्ट्र के आलिंगन में है। इसलिए आज सबको भूपेश बघेल से जवाब मांगने जाना पड़ेगा. पुरंदेश्वरी ने कहा कि एक हाथ में गंगा जल लेकर झूठा वादा करने का हिसाब मांगा जाएगा।

रमन सिंह ने लगाया नारा, अबकी बार भाजपा सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है. सरकार के एक मंत्री कह रहे हैं कि बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा नहीं किया. सरकार इस आंदोलन से इतना डर गई है कि सड़कों पर कंटेनर रख दिया है. झूठे वादे करके सरकार आई है. सरकार कहती है कि पांच लाख नौकरी दी गई, लेकिन जब विधानसभा में जवाब आता है तो 18 हजार नौकरियां देने की बात होती है. भृत्य के पदों के लिए दो-दो लाख आवेदन आ रहे हैं ‌।

इस हुंकार से कुर्सी हिली, अगली से सरकार गिरना तय- तेजस्वी

वहीं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भूपेश सरकार डर चुकी है. पुलिस डर चुकी है। युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद कई राज्यों के आंदोलनों में मैं भाग ले चुका हूं, लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा मोर्चा ने जिस तरह से आंदोलन किया है, जिस तरह से सरकार को डरा दिया है. ऐसा आंदोलन मैंने नहीं देखा है। मैं हनुमान की जन्म स्थली कर्नाटक से आता हूं, आज श्री राम के ननिहाल आया हूं। ये संघर्ष करने का समय है, लाठी खाने का समय है, सरकार को उखाड़कर फेंकने का समय है।

सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये सरकार सबसे भ्रष्टतम सरकार है. भूपेश बघेल चीफ मिनिस्टर नहीं है, वह सोनिया गांधी के कलेक्शन मास्टर हैं। युवा मोर्चा तीन महीने का समय सरकार को दे रहा है कि सरकारी नौकरी के रिक्त पदों को भरे। अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। युवा मोर्चा पीछे पड़कर ये काम करवाएगा। दिसम्बर महीने में युवा मोर्चा फिर एक बार हुंकार करेगा. इस हुंकार से कुर्सी हिल गई है. अगले हुंकार में सरकार गिरना तय है।

कार्यकर्ता चाहेगा तो कंटेनर को भी चिपका देगा- बृजमोहन

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विराट स्वरूप दिखना चाहिए कि राक्षसों का विनाश हो जाए। ये विराट स्वरूप दिखना चाहिए कि भ्रष्टाचारियों का सफाया हो सके। मुख्यमंत्री इतने डरपोक होंगे ये मालूम नहीं था। ये पहली बार किसी प्रदर्शन में हुआ है कि कंटेनर रोड में लगाए गए हैं। अगर कार्यकर्ता तय कर लेगा तो कंटेनर को भी चिपका देगा। वानरों ने इसी साहस से लंका पर विजय पाई थी। रावण तो विद्वान था, लेकिन ये सरकार भ्रष्टाचारी है. हमने नहीं सोचा था कि छत्तीसगढ़ में माफियाओं का राज होगा. युवाओं को नशे के आगोश में डुबाने वाली सरकार का क्या हश्र होना चाहिए? ऐसी सरकार को उखाड़कर फेंक देना चाहिए।

भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ नंबर 1- धरमलाल

धरमलाल कौशिक ने कहा कि जनता ने अवसर दिया विकास के लिए, जनता ने अवसर दिया रोजगार देने के लिए, लेकिन सरकार ने राज्य को डुबोने का काम किया. सरकार ने साढ़े तीन सालों में 55 हजार करोड़ का कर्ज लिया. राज्य में आज कोई बच्चा पैदा होगा तो उसके माथे पर चालीस हजार करोड़ का कर्ज होगा। युवाओं में सबसे ज़्यादा हताशा छत्तीसगढ़ में है. भूपेश सरकार की नीति युवाओं को रोजगार देने के बजाय बेरोजगार करने की रही है. देश में भ्रष्टाचार पर सर्वे किया जाएगा तो पहले नंबर पर छत्तीसगढ़ आएगा। छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई दिन नहीं जब चाकूबाजी की घटना ना हो। रायपुर का नया नाम चाकूपुर हो गया है. भूपेश सरकार का यही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ है। भूपेश सरकार की वादाखिलाफी याद दिलानी है। शराबबंदी की घोषणा की गई थी, लेकिन क्या हुआ? वक्त है बदलाव का नारा उन्होंने दिया था, लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि वक्त है पछतावा का. भूपेश सरकार को कहना है कि अब जनता आ रही है, गद्दी छोड़ो। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा की ताकत और जोश से झूठ की नींव पर बनी सरकार को 2023 के उखाड़ फेंकना है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा