चार आई ए एस, और तीन आई पी एस रेड के निशाने पर

चार आई ए एस, और तीन आई पी एस रेड के निशाने पर

चार आई ए एस, और तीन आई पी एस रेड के निशाने पर रायपुर : प्रदेश के आला अधिकारी आने वाले दिनों में बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। इन दिनों रेड की कार्यवाहियों को लेकर देशभर में चर्चित ईडी-आईटी-सीबीआई की तिगड़ी कभी भी किसी भी समय प्रदेश के चार आईएएस और तीन आईपीएस के […]

चार आई ए एस, और तीन आई पी एस रेड के निशाने पर

रायपुर : प्रदेश के आला अधिकारी आने वाले दिनों में बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। इन दिनों रेड की कार्यवाहियों को लेकर देशभर में चर्चित ईडी-आईटी-सीबीआई की तिगड़ी कभी भी किसी भी समय प्रदेश के चार आईएएस और तीन आईपीएस के घर अचानक आ धमक सकती है। यदि ऐसा होता है तो छत्‍तीसगढ़ की राजनीतिक व प्रशासनिक फिजा में जमीन आसमान का अंतर पैदा हो जाएगा।

अति विश्‍वसनीय सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के उन जिम्‍मेदार आईएएस अफसर पर इन दिनों दिल्‍ली से नजर रखी जा रही है जो कि प्रदेश सरकार की आंखों के तारे बने हुए हैं। इस तरह के आईएएस अफसरों की संख्‍या सूत्र प्रदेश में भले ही चार बताते हैं लेकिन यह भी कहते हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और आईएएस अफिसर्स के नाम इसमें जुड़ सकते हैं।

Read More उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा

चार आईएएस कौन हैं, कहां पदस्‍थ हैं, किस बैच के हैं पूछे जाने पर वह भले ही कोई स्‍पष्‍ट जवाब नहीं दें लेकिन कहते हैं कि जिलों से लेकर मंत्रालय तक रेड के दायरे में आ सकते हैं। बताया यह तक जाता है कि दो आईएएस अफसर फिलहाल जिलों की बागडोर संभाल रहे हैं। दो अन्‍य आईएएस मंत्रालय स्‍तर पर तैनात हैं जिनके बारे में गाहे बेगाहे बहुत सी चर्चा सुनाई देती रही है।

Read More सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक

इसी तरह आईपीएस अफसर भी चुनौतियों का सामना करने वाले सफर पर निकल सकते हैं। इनमें एक आईपीएस को फिलहाल जिले में तैनात बताया जाता है जबकि दो आईपीएस वरिष्‍ठ हो चुके हैं। इनमें से एक के पास रेंज का प्रभार है जबकि दूसरा आईपीएस विभागीय कार्यों से दिगर जिम्‍मेदारी संभाल रहा है। इसके अलावा राज्‍य प्रशासनिक सेवा के तकरीबन दर्जन भर अधिकारी ऐसे हैं जो कि इन आईपीएस-आईएएस के नजदीकी होने के चलते निकट भविष्‍य में कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर लगाते नजर आ सकते हैं।

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी