छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक का दामाद गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ाया, 2 क्विंटल गांजा बरामद …. आरोपी की पत्नी, दिनेश्वरी नंद DSP के पद पर पदस्थ हैं…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक का दामाद गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ाया, 2 क्विंटल गांजा बरामद …. आरोपी की पत्नी, दिनेश्वरी नंद DSP के पद पर पदस्थ हैं…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक का दामाद गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ाया, 2 क्विंटल गांजा बरामद …. आरोपी की पत्नी, दिनेश्वरी नंद DSP के पद पर पदस्थ हैं… रायपुर : प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली से (कांग्रेस ) के पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकान्त नंद द्वारा सारंगढ से सरायपाली बॉर्डर मे […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक का दामाद गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ाया, 2 क्विंटल गांजा बरामद …. आरोपी की पत्नी, दिनेश्वरी नंद DSP के पद पर पदस्थ हैं…

रायपुर : प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली से (कांग्रेस ) के पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकान्त नंद द्वारा सारंगढ से सरायपाली बॉर्डर मे अवैध गांजा तस्करी करने के दौरान पकड़ा गया ।डोंगरीपाली थाना पुलिस बल द्वारा इनोबा गाड़ी से 2 क्विटल गांजा बरामद किया गया है । जिस गाड़ी से गांजे की खेप को ले जाया रहा था वह टोयोटा का इनोवा गाड़ी पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे के नाम पर आर टी ओ में रजिस्टर्ड बताया जा रहा है । जबकि आरोपी दामाद की पत्नी DSP के पद पर आसीन है। फिल्हाल कार्यवाही अभी भी जारी है।

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में पूर्व विधायक किस्मतलाल नंद के बेटे अंकित नंद की गाड़ी से 151 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने गाड़ी और गांजा जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More कुमर्दा और घुपसाल के बीच सड़क निर्माण में विवाद, 50 लाख की मांग और मारपीट की शिकायत

पुलिस को मिली थी पहले से जानकारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ में इनोवा गाड़ी के जरिए गांजा तस्करी हो रही है। सारंगढ़ पुलिस ने ओडिशा बॉर्डर के तीन गांवों में निगरानी टीम तैनात की थी। शनिवार रात झाल गांव के पास सीजी 06 जीवाई 8111 नंबर की गाड़ी को रोका गया, जिसमें से गांजा बरामद हुआ।

Read More सीपत क्षेत्र में दो महिलाओं के रहस्यमयी ढंग से गायब होने से मचा हड़कंप, गांवों में दहशत, परिजनों ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

बरामदगी और ड्राइवर की फरारी
गाड़ी की तलाशी में 151 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। गाड़ी में अवैध हूटर भी लगा था। हालांकि, ड्राइवर भागने में सफल रहा। पुलिस ने अभी तक ड्राइवर का पता नहीं लगाया है और किसी को पूछताछ के लिए तलब नहीं किया गया है।

पूर्व विधायक का बयान
पूर्व विधायक किस्मतलाल नंद ने माना कि गाड़ी उनके बेटे अंकित नंद के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने कहा, “मुझे रात 2 बजे घटना की जानकारी मिली। गाड़ी 12 बजे से घर पर नहीं थी। जांच में पता चला कि गाड़ी को मेरे दामाद लोकेंद्र बघेला चला रहे थे। हमारे पास तीन ड्राइवर हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि गाड़ी उस वक्त कौन चला रहा था।”

पुलिस की मंशा पर सवाल
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस टीम पहले से तैयार थी, तो ड्राइवर कैसे भागने में सफल हुआ? इसके अलावा, अब तक किसी को पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया गया है?

DSP का पति पूर्व विधायक का दामांद गिरफ्तार..सूर्यकांत पर हुई अवैध परिवहन के मामले कार्यवाही!..*

महासमुंद.. सरायपाली के पूर्व कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नन्द के दामाद सूर्यकांत नन्द को 2 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया है..विभागीय सूत्रों की माने तो सूर्यकांत नन्द सारंगढ़ से सरायपाली की ओर से टोयोटा कंपनी के इनोवा गाड़ी में गांजे की अवैध तस्करी करते पाया गया था..जिसके बाद डोंगरीपाली पुलिस ने गांजे को जप्त करते हुए..पूर्व विधायक के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है! और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बता दे कि किस्मत लाल नन्द साल 2018 से 2023 तक सरायपाली से कांग्रेस के विधायक रहे है..और उनकी बेटी दिनेश्वरी नंद डीएसपी के पद पर कार्यरत है। सूत्रों के अनुसार दूसरी बेटी जो है मध्यप्रदेश में सिविल जज के पद पर पदस्थ है।  और पुलिस सूत्रों की माने तो जो डी एस पी है उन्हीं के पति को पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है । और पकड़े गए गांजे की खेप का आंकलन किया जा रहा है!..

Tags:

Latest News

राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
23 नवंबर 2026 राशिफल: वैकुंठ चतुर्दशी पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में होगी नई शुरुआत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2