आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन के सामने रखी अपनी बात

आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन के सामने रखी अपनी बात

आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन के सामने रखी अपनी बात रायपुर : राज्य के कर्मचारियों की हड़ताल पर गतिरोध फिलहाल बरकरार है। कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मिलकर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने जो मांगें रखी हैं, उस पर मुख्य सचिव ने कहा कि वे उनकी मांगें […]

आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन के सामने रखी अपनी बात

रायपुर : राज्य के कर्मचारियों की हड़ताल पर गतिरोध फिलहाल बरकरार है। कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मिलकर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने जो मांगें रखी हैं, उस पर मुख्य सचिव ने कहा कि वे उनकी मांगें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचाएंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव से सकारात्मक चर्चा हुई है। कर्मचारी संगठन भी यह चाहते हैं कि बीच का रास्ता निकले, जिससे सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप होने लोगों को जो परेशानी हो रही है, वह खत्म हो। वर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि वे कर्मचारियों की मांगों को शासन तक रखेंगे। फिलहाल हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर राज्य के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत हुई है। आठ दिन बाद आखिरकार शासन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता की शुरुआत हुई है। इससे कर्मचारी उत्साहित हैं। जल्द ही दोनों पक्षों में सहमति के आधार पर हड़ताल खत्म करने की बात सामने आ रही है। इस बात की चर्चा है कि मुख्य सचिव के साथ बातचीत में एचआरए पर सहमति नहीं बन पाई। फेडरेशन ने अपनी बात रख दी है। अब सरकार की ओर से कभी भी फैसला आ सकता है। हड़ताल रत कर्मचारी संगठनों की हड़ताल अवधि का वेतन काटने का आदेश शासन ने जारी कर दिया है ।

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी