छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तल्ख टिप्पणी: "डीएफओ को नहीं पता वन अधिनियम की किस धारा में अपराध दर्ज करना है!"

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तल्ख टिप्पणी:

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सोमवार को महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में मृत मिले 23 कछुओं के मामले में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने डीएफओ (वन मंडलाधिकारी) की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "आपका डीएफओ कौन है, क्या पढ़ा है? आईएफएस रैंक का अफसर है, फिर भी उसे यह नहीं पता कि किस ऑफेंस में मुकदमा दर्ज करना है। धारा 9 तो इस मामले में लागू ही नहीं होती। धारा 39 और 49 कुछ और कह रही हैं। अपने डीएफओ से कहिए, तरीका समझे। वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट में अगर ऐसे ही काम करेंगे तो कुछ नहीं हो पाएगा।"

दरअसल, यह मामला रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर के कुंड में 23 कछुओं की रहस्यमय मृत्यु से जुड़ा है। रतनपुर वन परिक्षेत्र कार्यालय ने 25 मार्च 2025 को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1)(2)(3), और 49 के तहत पीओआर क्रमांक 17774/01 के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर जांच अधिकारी ने मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कांग्रेस नेता एवं ट्रस्ट के ठेकेदार आनंद जायसवाल समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया। इनमें से दो मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि सतीश शर्मा समेत तीन आरोपी फरार हैं।

Read More अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

फरार आरोपी सतीश शर्मा ने अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट में दाखिल की थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि सतीश शर्मा पर शिकार का कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं है। उनका कहना था कि उन्होंने केवल मंदिर परिसर की सफाई के लिए ट्रस्ट के प्रस्ताव के अनुसार तालाब का ताला खोलने की अनुमति दी थी। सफाई के दो दिन बाद कुंड में मृत कछुए पाए गए। यह शिकार, तस्करी या टैपिंग का मामला नहीं है।

Read More महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...

कोर्ट ने सरकारी वकील से पूछा कि क्या सफाई के दौरान फिशिंग की अनुमति दी गई थी? सरकारी पक्ष प्राथमिक साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहा, जिसके चलते कोर्ट ने आरोपी सतीश शर्मा की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।

यह मामला छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण, प्रशासनिक समझदारी और न्यायिक सख्ती के संतुलन को एक बार फिर से चर्चा में ले आया है।

Tags:

Latest News

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ... महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई