बेटी और भांजी को अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का दिया झांसा, 10 लाख रुपए की ठगी

IMG_20260201_135919

राष्ट्रीय जगत विजन। बस्तर जिले के एक शख्स से अधीक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी हुई है। जिसका आरोपी एक फार्मासिस्ट है। आरोपी ने अपने जीजा को व्यापम का अधिकारी बताकर पीड़ित की बेटी और भांजी को नौकरी में लगवाने के झांसे में लिया। पीड़ित के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार पिड़ित ने 29 जनवरी 2026 को बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जगदलपुर कुम्हारपारा के रहने वाले पीड़ित अनंत राम कश्यप ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रमोद सिंह भार्गव (43) से इसकी जान पहचान थी। ये बजरंगपुर नवागांव जिला राजनांदगांव का रहने वाला है। वर्तमान में कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े करेंगा में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ था। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताकर और अपने जीजा को व्यापम अधिकारी बताते हुए उसकी बेटी और भांजी को आश्रम अधीक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।इसके एवज में आरोपी ने किस्तों में 10 लाख रुपए ले लिए। बाद में जब न नौकरी लगी और न ही रुपए वापस किए गए, तब ठगी का खुलासा हुआ।

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

मिले साक्ष्य के आधार पर की कार्रवाई 

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोंडागांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, साथ ही पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य भी मिले। इसके बाद 31 जनवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार