Viral Reel Craze: थाने को बनाया शूटिंग सेट, ‘आज जेल कल बेल’ वीडियो पड़ा भारी, दुर्ग पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Viral Reel Craze: थाने को बनाया शूटिंग सेट, ‘आज जेल कल बेल’ वीडियो पड़ा भारी, दुर्ग पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

दुर्ग: सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ ने युवाओं को कानून की सीमाएं लांघने तक मजबूर कर दिया है। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए पुलिस थाने को ही शूटिंग लोकेशन बना लिया। वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में थाने से बाहर निकलते हुए खुद को ‘स्टाइलिश’ दिखाने की कोशिश करता नजर आया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हर्ष साहू उर्फ ‘हुक्का’ नामक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर यह वीडियो बनाया था। बैकग्राउंड में ‘आज जेल, कल बेल, परसो फिर वही खेल’ जैसे गाने का इस्तेमाल कर वीडियो को और ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की गई। वायरल होने के बाद यह वीडियो हजारों लोगों तक पहुंचा, लेकिन इसी के साथ यह पुलिस की नजर में भी आ गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने थाने की छवि धूमिल करने और परिसर के दुरुपयोग के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। अधिकारियों ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों, खासकर संवेदनशील परिसरों में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

Latest News

CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार
CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक
Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!
प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार
शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा