धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं हंगामा, किया थाने का घेराव

धर्मांतरण की सूचना पर  हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं हंगामा, किया थाने का घेराव

बिलासपुर l हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक स्थित निजी परिसर में कथित धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा कर दिया।  इसके बाद उन्होंने थाने का घेराव कर कथित तौर पर धर्मांतरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया हैं कि अग्रसेन चौक स्थित निजी परिसर में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसकी  सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताना शुरू कर दिया। बाद में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तारबहार थाने पहुंचे और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बढ़ाई  सुरक्षा व्यवस्था 

Read More भिलाई: जेवरा सिरसा में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले को लेकर थाने के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग से  स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात की और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी हैं । पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत  कर पूरे मामले की जानकारी ली और हालात को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ।

Read More कबीरधाम में 4.30 करोड़ रुपये का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी मनोज साहू गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

पुलिस ने  कहा है कि शिकायत और मौके से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धर्मांतरण के आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
रेलवे से चोरी, चार मामलों में सजा, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी, हाईकोर्ट ने जमानत ठुकराई
लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी
स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के मामले में बढ़ा शिकंजा, दो आरक्षकों के बाद अब निरीक्षक सस्पेंड