ग्रामीण बैंक व एटीएम में चोरी की असफल कोशिश , 5 आदतन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

ग्रामीण बैंक व एटीएम में चोरी की असफल कोशिश , 5 आदतन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर : जिले के बेलतरा ग्रामीण बैंक व एटीएम में चोरी करने वाले आदतन पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया लिया हैं । पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में और भी अपराध दर्ज है।

ग्रामीण बैंक में चोरी करने में असफल होने के बाद सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे थे l आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच पड़ताल की गई । फुटेज में दिख रहे संदेही को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को अपने मुखबिरों की सहायता लेनी पड़ी। मुखबिर से मिले महत्वपूर्ण जानकारी के बाद संदेही को पकड़कर पूछताछ शुरू करते ही सेंधमारी की परतें खुलने लगी। जानकारी के आधार पर चार और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। सभी पांचों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

06 जुलाई 2026 को बेलतरा ग्रामीण बैक के शाखा प्रंबधक ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 04 जुलाई 2026 दिन शनिवार को शाम के वक्त बैंक के सभी कर्मचारी बैंक में ताला लगाने के बाद अपने-अपने घर चले गये थे। सोमवार की सुबह जब बैंक कमर्चारी ने बैंक के मेन गेट का ताला खोला तो देखा कि बैंक के पीछे तरफ के दीवार में छेड़ किया हुआ है, जिसकी सूचना बैंक शाखा प्रबंधक को दी। बैंक प्रबंधक के आने बाद बैंक को तथा बैंक में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक करने पर बैंक में लगा राउटर तथा बैंक के बगल में लगे स्टेबलाइजर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। बैंक में रखे लॉकर व एटीएम में धारदार गैती व टॅगिया से तोड़ने की कोशिश की गई थी।

Read More रतनपुर में आधी रात लूट, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, महामाया चौक पर डंडा दिखाकर युवक से लूटे रुपये, ऑटो और नकदी जब्त

सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेहियों की पहचान के लिए पुलिस ने अपने मुखबीरों को लगा दिया था। संदेही की पहचान होने पर गिधौरी निवासी सुमेश कश्यप  को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में चोरी करने की नीयत से बैंक की दीवार में सेंध लगाना, लॉकर तथा एटीएम में तोड़फोड़ करना राउटर, स्टेबलाइजर को चोरी कर ले जाने की बात बताई। आरोपियों से चोरी की  गई राउटर, स्टेबलाइजर व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, लोहे का धारदार गैंती, टॅगिया को जप्त कर लिया हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

Read More सेंदरी-मोपका बाईपास में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अपचारी बालक समेत 7 गिरफ्तार

बैंक में चोरी करने वाले आरोपी के नाम 

. सुमेष कश्यप उर्फ सोनू पिता संतोष कश्यप उम्र 29 वर्ष, साकिन नेवसा

. सुरज कुमार विश्वकर्मा पिता रामाधार विषश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी गिधौरी

. नवीन कुमार बैसवाड़े पिता कमलेश बैसवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी नेवसा

. खिकराम खैरवार उर्फ विक्की पिता भागीरथी खैरवार उम्र 25 वर्ष निवासी गिधौरी

. प्रकाश यादव उर्फ बौना पिता भरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम