विदेश तक फैला कथित तांत्रिक का नेटवर्क: जांच में पांचों कंपनियां जाली मिलीं, 300 करोड़ नकद की तलाश में जुटीं एजेंसियां

विदेश तक फैला कथित तांत्रिक का नेटवर्क: जांच में पांचों कंपनियां जाली मिलीं, 300 करोड़ नकद की तलाश में जुटीं एजेंसियां

रायपुर | पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान रसूखदार रहे कथित तांत्रिक कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है कि इस आरोपी द्वारा बनाई गई सभी पांच कंपनियां केवल कागजों तक ही सीमित थीं। जांच एजेंसी की टीम जब दस्तावेजों में दर्ज पतों की तस्दीक करने पहुंची, तो वहां किसी भी कंपनी का कोई वजूद नहीं मिला। इन कंपनियों को खोलने के लिए लगाए गए कागज भी पूरी तरह से फर्जी पाए गए हैं। इसके अलावा कंपनियों के बैंक खातों का लेन-देन भी संदिग्ध मिला है।

ईडी ने 30 जुलाई को केके श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह 7 अगस्त तक रिमांड पर है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पूछताछ में अधिकारियों को सहयोग नहीं कर रहा है। वह इस बात का जवाब देने से बच रहा है कि धोखाधड़ी की रकम उसके बैंक खातों तक किस रास्ते से पहुंची।

मामला जून 2023 का है, जब उसने रावत एसोसिएट्स के मालिक को स्मार्ट सिटी योजना के तहत 500 करोड़ रुपए का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इस एवज में उसने 15 करोड़ रुपए की ठगी की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद उसने 3.40 करोड़ रुपए रावत कंपनी को वापस भी किए थे। पीड़ित को बाकी 11.60 करोड़ रुपए लौटाने का वादा किया गया था, जिसका अब तक भुगतान नहीं हुआ है। जांच एजेंसी यह जानने का प्रयास कर रही है कि जो 3.40 करोड़ रुपए लौटाए गए, वे पैसे कहां से आए थे।

Read More CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

पैसों के लेन-देन को लेकर दस्तावेजों में कई चौंकाने वाली जानकारियां दर्ज हैं। केके ने अपनी अवैध कमाई को दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर जैसे देशों में ट्रांसफर किया। इसके लिए उसने इन देशों में माल-भाड़ा और कंटेनर लीजिंग के नाम पर काल्पनिक कंपनियों का ताना-बाना बुना। इसके बाद उन्हीं विदेशी खातों से पैसा वापस छत्तीसगढ़ में खोली गई उसकी जाली कंपनियों में लाया गया। जांच टीम ने इन सभी संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल हासिल कर ली है।

Read More मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर रोड पर केके श्रीवास्तव का एक बड़ा आश्रम स्थित है। एसीबी-ईओडब्ल्यू और ईडी को भनक लगी है कि उसके पास लगभग 300 करोड़ रुपए नकद हो सकते हैं। अंदेशा है कि यह पैसा देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी छिपाकर रखा गया है। हालांकि, जांच एजेंसियों को अभी तक इसके पक्के सबूत नहीं मिले हैं और तलाश जारी है।

इसके साथ ही फरारी के दिनों में तांत्रिक के रहन-सहन का भी खुलासा हुआ है। भागने के दौरान वह लगातार अपनी लोकेशन और मोबाइल फोन बदलता रहता था। हर दो-तीन दिन में नया एप्पल फोन इस्तेमाल करता था। वह कभी सामान्य लॉज और धर्मशालाओं में ठहरता, तो कभी फाइव स्टार होटलों में। नेपाल में फरारी काटने के दौरान भी उसने खूब पैसे खर्च किए। अब अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि फरारी के दौरान हो रहे इस खर्च का स्रोत क्या था।

Tags:

Latest News

Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश
West Bengal Politics: TMC के नाम-चिह्न पर EC का बड़ा फैसला, दोनों गुटों को चुनना होगा नया नाम-सिंबल; उपचुनाव से पहले बदला पूरा समीकरण
CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी