टंडन फ़ाइल्स अपडेट....भ्रामक खबर मामले में द हनी बैजर का कथित संपादक कोमल चौबे गिरफ्तार

टंडन फ़ाइल्स अपडेट....भ्रामक खबर मामले में द हनी बैजर का कथित संपादक कोमल चौबे गिरफ्तार

राष्ट्रीय जगत विजन के एमडी की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी दीपक टंडन पहले से गिरफ्त में...

 

बिलासपुर। राष्ट्रीय जगत पहल और राष्ट्रीय जगत विजन ग्रुप के प्रबंध संपादक मनी शंकर पांडे के खिलाफ तथ्यहीन और भ्रामक समाचार प्रसारित करने के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने फरार आरोपी कोमल प्रसाद चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। कोमल चौबे वेब पोर्टल द हनी बैजर का कथित संपादक और मुख्य आरोपी दीपक अंबेडकर टंडन का साला है। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी आरोपी रायपुर के गोगांव के पास स्थित सोनडोंगरी में  अपने साले के घर छुपा हुआ है जहां दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Read More 10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर

महाराणा प्रताप नगर निवासी मनी शंकर पांडे ने 29 अक्टूबर को बिलासपुर पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप है कि एआई तकनीक से उनकी तस्वीरों में छेड़छाड़ की गई और आपत्तिजनक व भ्रामक शीर्षकों के साथ द हनी बैजर न्यूज पोर्टल तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। सूत्रों के अनुसार संस्था और प्रबंध संपादक की छवि खराब करने व दबाव बनाने के इरादे से यह खबर चलाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी थाने में अपराध क्रमांक 798/2026 दर्ज हुआ। इसमें दीपक टंडन, कोमल प्रसाद चौबे व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 व 5 लगाई गई है।

Read More शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज

रायपुर के अपार्टमेंट में दबिश देकर पकड़ा गया था दीपक...

इससे पहले बिलासपुर पुलिस ने गुरुवार रात रायपुर के एक पॉश अपार्टमेंट में दबिश देकर पोर्टल संचालक व कथित होटल व्यवसायी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन (46) को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक मौके पर उसने अपने रसूख और पहुंच का हवाला देकर पुलिस को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक न चली। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस के अनुसार मोबाइल में पोर्टल के डेटा के साथ कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

होटल कब्जे और ठगी के कई मामलों में आरोपी...

हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन पर लंबे समय से उगाही, फर्जीवाड़े और ब्लैकमेलिंग में लिप्त रहने के आरोप हैं। संपत्ति कर बकाया होने पर रायपुर नगर निगम ने 18 अगस्त को वीआईपी रोड स्थित वह होटल सील किया था, जिसे डॉ. सरिता वाजपेयी ने 2021 में दीपक की पत्नी बरखा चौबे उर्फ बरखा टंडन को संचालन के लिए दिया था। 26 अक्टूबर को सील खोलकर होटल मालिक को सौंपा गया, पर आरोप है कि दीपक और बरखा ने दोबारा कब्जा कर लिया। इस मामले में बरखा पहले ही जेल भेजी जा चुकी है।

रायपुर के तेलीबांधा थाने में दीपक के खिलाफ होटल कब्जे व धमकी के अलावा जमीन, कार, नौकरी और कोयला ठेके के नाम पर धोखाधड़ी के पांच केस दर्ज हैं। इनमें जमीन व रेस्टोरेंट बेचने के नाम पर 36 लाख, फॉर्च्यूनर बेचने पर 20 लाख, एसईसीएल की नौकरी के नाम पर 25 लाख और कोल ट्रांसपोर्टिंग ठेके के लिए 31 लाख रुपये लेने के आरोप हैं। प्रदेश में उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं और आधा दर्जन शिकायतों की पड़ताल चल रही है।

जमानत अर्जी खारिज, अन्य साथियों की छानबीन...

बिलासपुर जिला कोर्ट ने दीपक टंडन की जमानत अर्जी खारिज की थी। बाद में रायपुर पुलिस भी उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर रिमांड में पूछताछ कर चुकी है। अब कोमल चौबे की गिरफ्तारी के बाद सिरगिट्टी पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर छानबीन आगे बढ़ा रही है। भ्रामक प्रचार और उगाही सिंडिकेट में शामिल अन्य संदिग्ध लोगों के सुराग जुटाकर उनका ब्योरा खंगाला जा रहा है।

Tags:

Latest News

टंडन फ़ाइल्स अपडेट....भ्रामक खबर मामले में द हनी बैजर का कथित संपादक कोमल चौबे गिरफ्तार टंडन फ़ाइल्स अपडेट....भ्रामक खबर मामले में द हनी बैजर का कथित संपादक कोमल चौबे गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, सोलर पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन; सोहरई करम महोत्सव में होंगे शामिल
कौन हैं संजय पाठक? सी एम के ही विभाग में सीएम और सचिव के नाम पर कथित वसूली कैसे चल रही है?
28 नवंबर 2026 राशिफल: शनिवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका: कोरबा में 4 दिसंबर को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती
शराब घोटाले का मुख्य मनीमैन सुब्बू दुबई से डिपोर्ट, 30 नवंबर तक रिमांड पर
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन, अंबिकापुर में 8.9 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी
छत्तीसगढ़ में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी लगाम, बीच में कोर्स छोड़ने पर लौटानी होगी फीस; 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
दो सप्ताह में होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति, राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के चांपा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मोबाइल UTS सुविधा, अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म और होल्डिंग एरिया में ही मिलेगा अनरिजर्व टिकट
बिजली चोरी में बरी उपभोक्ता को हाई कोर्ट से झटका, 1.17 लाख लौटाने का आदेश रद्द