मुस्कान जैसा कांड हुआ लुधियाना में! नीले ड्रम में मिली युवक की पैर बंधी लाश, जांच में जुटी पुलिस

मुस्कान जैसा कांड हुआ लुधियाना में! नीले ड्रम में मिली युवक की पैर बंधी लाश, जांच में जुटी पुलिस

मुस्कान जैसा कांड हुआ लुधियाना में! नीले ड्रम में मिली युवक की पैर बंधी लाश, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना में नीले ड्रम से युवक की लाश मिलने से सनसनी, गर्दन और पैर रस्सी से बंधे मिले। मेरठ ड्रम मर्डर केस जैसी वारदात की आशंका, जांच जारी।

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी है। लाश एक नीले ड्रम में पाई गई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि मृतक कौन था और किन कारणों के चलते उसकी मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां सौरभ राजपूत नाम के युवक की लाश नीले ड्रम में मिली थी। उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और आशिक साहिल शुक्ला पर हत्या के आरोप हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, युवक की गर्दन और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तेज बदबू आने के बाद पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद लाश का पता चला। चैनल से बातचीत में एसएचओ कुलवंत कौर ने कहा कि युवक अप्रवासी लग रहा है। फिलहाल, शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है।

कौर ने कहा, 'चेहरे की बनावट से युवक अप्रवासी लग रहा है। अब तक उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है, लेकिन शव की स्थिति बहुत खराब है। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि मौत किन हालात में हुई है।' पुलिस सूत्रों ने बताया, 'इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि हत्या से कुछ समय पहले ही ड्रम खरीदा गया था।'

Read More कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच अधिकारियों ने लुधियाना में ड्रम बनाने वाले 42 यूनिट्स की पहचान की है। जिस ड्रम में लाश मिली है, वह नया लग रहा है। साथ ही पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर में अन्य स्थानों पर लगे कैमरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहनों पर भी नजर रखे है।

Read More अरपा भैंसाझार बैराज: फ्लड प्रोटेक्शन वाल बहने का मामला,ईई सिद्दीकी को बचाने लीपापोती, ठेकेदार के पत्र से खुला तकनीकी खामी का राज

सौरभ राजपूत हत्याकांड 
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने शव के चार टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था। वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे।

बाद में मुस्कान ने अपने परिजनों को वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर 19 मार्च को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सौरभ और मुस्कान का प्रेम विवाह वर्ष 2016 में हुआ था, जिसका परिवार ने विरोध किया था। वर्ष 2019 में दोनों को एक पुत्री हुई। खबरें हैं कि आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण सौरभ का अपने परिजनों से विवाद हुआ और वह इंदिरानगर में रहने लगा। इसी दौरान मुस्कान और साहिल के बीच संबंध बने। पुलिस के मुताबिक, सौरभ ने 2021 में तलाक की अर्जी दायर की थी, लेकिन बच्ची के कारण मामला वापस ले लिया गया। पति-पत्नी के बीच तनाव लगातार बना रहा और तीन मार्च को सौरभ की हत्या कर दी गई।

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी