Raipur Jewellery Theft: सहेली ज्वेलर्स में 6.5 लाख की चोरी, कर्मचारी फरार,CCTV खंगाल रही पुलिस

Raipur Jewellery Theft: सहेली ज्वेलर्स में 6.5 लाख की चोरी, कर्मचारी फरार,CCTV खंगाल रही पुलिस

रायपुर। राजधानी के व्यस्त सराफा बाजार में एक बार फिर भरोसे पर चोट करने वाली घटना सामने आई है। सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में काम करने वाले एक कर्मचारी ने ही दुकान से लाखों के गहने पार कर दिए और फरार हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले ने व्यापारियों के बीच सुरक्षा और कर्मचारी सत्यापन को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान आर्यन शर्मा के रूप में हुई है, जो दुकान में कार्यरत था। आरोप है कि उसने मौके का फायदा उठाते हुए करीब 6.50 लाख रुपए कीमत के डायमंड और सोने के टॉप्स चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब दुकान में नियमित स्टॉक वेरिफिकेशन किया गया और गहनों की कमी सामने आई।

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। हालांकि, आरोपी का मोबाइल बंद आ रहा है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत हो रही है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Read More  छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!

यह घटना एक बार फिर सराफा कारोबारियों के सामने कर्मचारी सत्यापन और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है। सदर बाजार क्षेत्र में पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां कारीगर या कर्मचारी ही सोना लेकर फरार हो गए। बावजूद इसके, कई दुकानों में अब भी पुलिस वेरिफिकेशन और सख्त निगरानी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

Read More अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार

व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, जिसका खामियाजा सीधे तौर पर उन्हें आर्थिक नुकसान के रूप में उठाना पड़ रहा है। अब इस ताजा मामले के बाद एक बार फिर कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन और डिजिटल निगरानी सिस्टम लागू करने की मांग तेज हो गई है।

Latest News

Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट
गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला
शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब? पूर्णिमा तिथि पर तर्पण के नियम, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें
घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान
हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई