सोने की खदान के नाम पर 1.90 करोड़ की ठगी! रायपुर के कारोबारियों को तंजानिया ले जाकर दिखाई फर्जी माइन

सोने की खदान के नाम पर 1.90 करोड़ की ठगी! रायपुर के कारोबारियों को तंजानिया ले जाकर दिखाई फर्जी माइन

रायपुर। राजधानी रायपुर के कारोबारियों के साथ करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोना खदान में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दिलाने का झांसा देकर तंजानिया निवासी आरोपियों ने रायपुर के कारोबारी और उसके जीजा से करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों की पहचान समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा के रूप में हुई है, जबकि आरोपियों के नाम यश शाह और अब्दुल्लाह किलियावापे न्वुजे (तंजानिया निवासी) बताए जा रहे हैं।

ऑनलाइन संपर्क से शुरू हुआ ठगी का खेल
पीड़ित कारोबारी समर्थ बरडिया ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में ऑनलाइन माध्यम से यश शाह ने संपर्क किया, जिसने खुद को तंजानिया स्थित एक सोना खदान का संचालक बताया। यश शाह ने खदान में 50% पार्टनरशिप देने का ऑफर देकर 1.90 करोड़ रुपए निवेश करने का प्रस्ताव रखा।image-2026-01-22t104825771_1769059016

तंजानिया ले जाकर दिखाई गई फर्जी खदान
मार्च 2024 में यश शाह रायपुर पहुंचा और समर्थ बरडिया तथा मुकुल चोपड़ा को तंजानिया ले गया। वहां उसने एसकेएम बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड नामक फर्म के जरिए खदान में हिस्सेदारी का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने खदान संचालन, खनन अधिकार और निवेश से जुड़े फर्जी दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों से अलग-अलग किश्तों में 1 करोड़ 6 लाख रुपए अपने बैंक खातों और फर्म के खातों में जमा करा लिए।

Read More प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस

झूठे दस्तावेज, फिर बदला रवैया
निवेश की रकम मिलने के बाद आरोपी यश शाह का व्यवहार बदल गया। उसने फर्म और खदान से जुड़ी जानकारी देना बंद कर दिया। जब पीड़ितों ने खुद जांच कराई तो खुलासा हुआ कि यश शाह के पास किसी भी खदान का वैध खनन अधिकार ही नहीं था और सभी दस्तावेज फर्जी थे। समर्थ बरडिया ने शिकायत में आरोप लगाया है कि यश शाह ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत फर्जी एग्रीमेंट और दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।sivil-line_1769059152

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

पुलिस जांच में जुटी
सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन, फर्म से जुड़े दस्तावेज और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार