Raipur Betting Racket Exposed: VIP रोड के होटल में IPL मैच पर सट्टा, वीडियो वायरल, बिस्तर पर नोटों की गड्डियां, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Betting Racket Exposed: VIP रोड के होटल में IPL मैच पर सट्टा, वीडियो वायरल, बिस्तर पर नोटों की गड्डियां, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर: राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित एक होटल में क्रिकेट सट्टेबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक होटल के कमरे में बैठकर IPL मैच पर दांव लगाते दिखाई दे रहे हैं, जहां टीवी पर Royal Challengers Bangalore और Mumbai Indians के बीच मुकाबला चल रहा है। कमरे में बिस्तर पर रखी 500 रुपये के नोटों की गड्डियां इस अवैध गतिविधि की गंभीरता को उजागर करती हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है, वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि सट्टा नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी होटल का कमरा बुक कर इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे थे और मोबाइल फोन व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।29-2_1776139127

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रायपुर में सट्टेबाजी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे शहर धीरे-धीरे सटोरियों का केंद्र बनता जा रहा है। हाल ही में भी कई कार्रवाईयों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध सट्टा नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Read More रायपुर में सूने मकान में बड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन, चांदी के बेलपत्र और नकदी बरामद

Latest News

दिव्यांग बच्चों से धुलवाई अधीक्षिका की स्कूटी, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने थमाया नोटिस दिव्यांग बच्चों से धुलवाई अधीक्षिका की स्कूटी, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने थमाया नोटिस
2,550 करोड़ के सिकासेर-कोड़ार टेंडर से बड़ी कंपनियां बाहर क्यों रहीं, शर्तें तय करने की प्रक्रिया में किसकी थी भूमिका?
पहली से 12वीं तक की परीक्षाओं की समय-सारणी में संशोधन, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए नए निर्देश
फरार सुब्बू को लाने दुबई पहुंची छग ACB-EOW की टीम, IG अमरेश मिश्रा ने संभाली कमान, 28 नवंबर तक रायपुर लाने की तैयारी
न्याय, संविधान और लोकतंत्र की बुलंद आवाज थमी, कनक तिवारी का 86 साल की उम्र में निधन, न्यायिक जगत ने खोया संविधान का सशक्त प्रहरी
निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर आयोग का शिकंजा, एक दिन पहले बुलाई हाईलेवल बैठक, 5 संभागों के अफसरों को अलर्ट
NEET छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय श्रेयांश, कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र
नगरी में चंगाई सभा को लेकर बवाल, भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, थाने पहुंचा हिंदू जागरण मंच
540 करोड़ का कोल लेवी घोटाला: नियम बदलकर वसूली का रास्ता बनाने और 1 करोड़ नकद लेने का आरोप, हाई कोर्ट पहुंचे IAS जयप्रकाश मौर्य
बिना मांग स्कूलों में खपाए 5 करोड़ के फर्नीचर: 500 से ज्यादा स्कूलों में भेजे 7000 नग सामान, कहीं कमरों में धूल खा रहे तो कहीं बरामदे में जगह नहीं...
बिलासपुर एयरपोर्ट पर 9 साल बाद पीछे हटी सरकार: 300 करोड़ रुपए नहीं होने का तर्क, हाई कोर्ट ने कहा- विकास नहीं करना तो एएआई को सौंप दें....
महादेव सट्टा नेटवर्क का संचालन कौन करता था: जांच एजेंसियों के सामने तीन नाम, शुभम सोनी के दावे से बढ़ी उलझन; एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी.....