पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, उज्बेकिस्तान की महिला समेत कई युवतियां शामिल, सरगना फरार

पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, उज्बेकिस्तान की महिला समेत कई युवतियां शामिल, सरगना फरार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित अड्डे का पर्दाफाश किया है। शहर के पॉश इलाके ग्रीन सिटी में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस की छापेमारी ने पूरे सिस्टम की आंखें खोल दी हैं। छापे के दौरान सामने आया कि इस अवैध धंधे में एक विदेशी महिला (उज्बेकिस्तान) भी सक्रिय रूप से शामिल थी।

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही इस सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड शिव चौधरी मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि शिव चौधरी अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस नेटवर्क को संचालित कर रहा था और ग्राहकों को हाई-प्रोफाइल सर्विस देने के नाम पर बड़े पैमाने पर देह व्यापार कराया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी की पत्नी सुषमा चौधरी और उज्बेकिस्तान की महिला को हिरासत में लिया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस रैकेट से एक दर्जन से अधिक युवतियां और महिलाएं जुड़ी हुई थीं, जिन्हें अलग-अलग राज्यों और शहरों से लाकर यहां रखा गया था।

Read More Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार दूसरे शहरों से भी जुड़े होने की आशंका है। महिला थाना पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और फरार सरगना शिव चौधरी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इस पूरे मामले की पुष्टि सीएसपी आशीष जैन (जबलपुर) ने की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य नामों का भी खुलासा हो सकता है।

Read More CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tags:

Latest News

ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए    ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार