एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

बिलासपुर : जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई । सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर-12 में किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले । घटना के वक्त घर में उनके दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे । बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे और खिड़की से अंदर का दृश्य देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी ।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया । पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है । पुलिस अब दंपती के इस कदम के पीछे की वजह तलाश रही है ।

मध्य प्रदेश के रहने वाले थे पति-पत्नी

Read More पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृतक दंपती मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम जामकछार के रहने वाले थे । मृतक की पहचान रमेश सिंह बंजारा और उसकी पत्नी माया बंजारा के रूप में हुई है । दोनों अपने दो बच्चों के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे । बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों सिरगिट्टी के औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते थे । रोज की तरह उनका परिवार किराए के मकान में रह रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।

Read More इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बच्चों के रोने की आवाज से खुला मामला

मंगलवार सुबह मकान मालिक रमेश कुमार साहू को किराए के मकान से बच्चों के लगातार रोने की आवाज सुनाई दी । आवाज सुनकर वे तुरंत कमरे की ओर पहुंचे । काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा l कमरे के भीतर पति-पत्नी दोनों एक ही फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए । यह दृश्य देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए । उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी ।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई । दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया । इसके लिए परिजनों, मकान मालिक और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही दंपती के कामकाज, पारिवारिक परिस्थितियों और हाल के घटनाक्रम की भी जानकारी जुटाई जा रही है ।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

इस घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है । एक ही परिवार में पति-पत्नी की मौत से इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं । फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा ।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी ।

 

Tags:

Latest News

Guru-Chandra Navpancham Yog 2026: 16 सितंबर को गुरु-चंद्रमा बनाएंगे नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत Guru-Chandra Navpancham Yog 2026: 16 सितंबर को गुरु-चंद्रमा बनाएंगे नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं
अरपा-भैंसाझार बैराज घोटाला: ईपीसी का ठेका तोड़ा, अलग टेंडर निकाला और पहली ही बारिश में बह गए करोड़ों, अब रिटेनिंग वॉल में फिर वही खेल
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति