प्रसूता की मौत पर स्वास्थ्य केंद्र में बवाल, परिजनों ने जिम्मेदारों पर FIR की मांग की

22 साल की साक्षी की मौत, दर्द में तड़पती रही, मदद की जगह मिली लापरवाही

प्रसूता की मौत पर स्वास्थ्य केंद्र में बवाल, परिजनों ने जिम्मेदारों पर FIR की मांग की

रायपुर/ बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिल दहला देने वाली लापरवाही सामने आई है। डिलीवरी के करीब 12 घंटे बाद प्रसूता साक्षी निषाद (22 वर्ष) की दर्द से तड़पते हुए मौत हो गई। इस घटना ने न केवल स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि परिजनों में आक्रोश की लहर भी दौड़ा दी है।

परिजनों का आरोप है कि साक्षी को डिलीवरी के बाद लगातार तेज दर्द हो रहा था, लेकिन रात के समय अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही स्टाफ गंभीरता दिखा रहा था। वार्ड ब्वॉय द्वारा दिए गए इंजेक्शन और पानी पीने के कुछ मिनटों बाद ही साक्षी की हालत और बिगड़ गई। आनन-फानन में मेकाहारा रेफर किया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साक्षी के पति दीपक निषाद ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे बेटी का जन्म हुआ था, लेकिन रात 2 बजे साक्षी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। दीपक ने बताया मैंने बार-बार अस्पताल स्टाफ को बुलाया, पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। उल्टा वार्ड ब्वॉय बार-बार टालता रहा। डॉक्टर की मौजूदगी नहीं थी। आखिरकार जब इंजेक्शन लगाया गया, तब मेरी पत्नी की सांसें उखड़ने लगीं।

Read More मनमानी,अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम की रोक के बाद भी तहसीलदार ने कर दिया नामांतरण

इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और खमतराई थाने पहुंचकर भी नाराज़गी जाहिर की। दीपक निषाद ने रायपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Read More ईडी की कार्रवाई से फिर गरमाया शराब-कस्टम मिलिंग मामला, रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापे इधर भाजपा कनेक्शन की भी चर्चा 

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है। इस बीच अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे