सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों का स्टॉक राख, चार दमकलों ने पाया काबू

सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों का स्टॉक राख, चार दमकलों ने पाया काबू

बिलासपुर : शहर के व्यापार विहार इलाके में संचालित सरकारी शराब दुकान में शनिवार तड़के अचानक आग भड़क उठी । कुछ ही देर में लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा शराब का बड़ा भंडार और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल विभाग के कई वाहन भेजे गए । करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका ।

जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांशु नाथ के अनुसार, आग लगने की सूचना रात 2:22 बजे कंट्रोल रूम को मिली थी । सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया । लेकिन शराब की बड़ी मात्रा मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी । हालात को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाने पड़े, जिसमें हाईकोर्ट परिसर में तैनात दमकल वाहन को भी मौके पर लगाया गया । दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए सुबह करीब 4 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया । समय रहते आग को आसपास की दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया ।

80 से अधिक ब्रांड का स्टॉक था मौजूद

Read More बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि दुकान में करीब 80 से 90 अलग-अलग ब्रांड की शराब का स्टॉक रखा हुआ था । आग बुझने के बाद विभागीय कर्मचारी उपलब्ध स्टॉक का मिलान कर वास्तविक नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं ।

Read More जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक स्तर पर आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है । हालांकि आग किस कारण भड़की, इसका अंतिम खुलासा विस्तृत जांच और तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा । आबकारी विभाग और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं ।

Tags:

Latest News

1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार 1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार
गुढ़ियारी थाने में ‘नेतागिरी’ का दबाव? DJ छुड़ाने पहुंचा कथित BJP नेता, थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप; साय सरकार में पुलिस कितनी बेबस?
राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट
Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस