Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई की है। जिला दंडाधिकारी ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भागवत थवाईत, संतोष थवाईत और अशोक अंजान को एक वर्ष के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक गौरव राय की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जारी किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब उन्हें निर्धारित अवधि तक जिले से बाहर रहना होगा।

कसडोल से कोतवाली तक दर्ज मामलों का हवाला, पुलिस ने भेजा था प्रतिवेदन
पुलिस के मुताबिक, जिला बदर किए गए तीनों व्यक्तियों के खिलाफ कसडोल थाना और सिटी कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लगातार सामने आए मामलों को देखते हुए पुलिस ने उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले
पुलिस के अनुसार, भागवत थवाईत, संतोष थवाईत और अशोक अंजान के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में करीब दर्जनभर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों के आधार पर पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बदर की कार्रवाई का प्रस्ताव दिया था।Accused with Congress leader

Read More बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोका तो पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट

एक साल तक बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में प्रवेश पर रोक
पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर सुनवाई के बाद जिला दंडाधिकारी ने तीनों के खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी किया। आदेश के तहत भागवत थवाईत, संतोष थवाईत और अशोक अंजान को एक वर्ष तक बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सीमा से बाहर रहना होगा।

Read More बालोद में सिरफिरे युवक का तांडव, धारदार हथियार से ग्रामीणों पर किया हमला; बच्चे-बुजुर्ग समेत 6 घायल

प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है। जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Tags:

Latest News

बेंगलुरु में सनसनीखेज हत्याकांड: कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत परिवार के 7 लोगों की हत्या का आरोप, मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा बेंगलुरु में सनसनीखेज हत्याकांड: कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत परिवार के 7 लोगों की हत्या का आरोप, मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा
जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा: करोड़ों की ठगी का आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी.....
छत्तीसगढ़ विधानसभा होगी पेपरलेस, अब ऑनलाइन होंगे विधायकों के सवाल-जवाब और समितियों का कामकाज
हार्वेस्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, किशोरी समेत दो की दर्दनाक मौत
धनतेरस पर मौत का करंट, हाईटेंशन तार ने छीनी पिता-पुत्र की जिंदगी, मां की हालत गंभीर
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद
डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी, ACP ने प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर अंधेरे में फेंका
'गुरुजी' पर गंभीर आरोप, कभी स्कूल से गायब तो कभी टपकती छत के नीचे बैठाए बच्चे, डीईओ ने शुरू की जांच
महाकाल मंदिर में फिर विवाद: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कर्मचारियों पर लगाए अभद्रता के आरोप, VIP व्यवस्था पर उठाए सवाल
99 लाख में होटल खरीदने का दावा खारिज, 30 दिन में खाली करना होगा 'हरी चटनी', भाड़ा नियंत्रण प्राधिकारी का बड़ा फैसला
भिलाई के जगदंबा फोम गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
रायपुर में अब GPS से ट्रैक होंगे 260 कचरा वाहन, घर बैठे मिलेगी गाड़ी की लोकेशन और पहुंचने का समय