लखनऊ में चोर चुस्त, कानून सुस्त! शातिरों ने 2 लाइसेंसी रिवॉल्वर और 15 लाख रुपए पर किया हाथ साफ, जाने कैसे दिया कांड को अंजाम…
लखनऊ. राजधानी से चोरी का मामला सामने आया है. जहां शातिर चोरों ने 2 लाइसेंसी रिवॉल्वर और 15 लाख रुपए पार कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.
बता दें कि पूरा मामला इंदिरा नगर थाना अंतर्गत आने वाले चांदन क्षेत्र का है. बीती रात चोरों ने इंदिरानगर के पूर्व पार्षद रहे अनवर अली के ऑफिस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. ऑफिस में लगी एसी हटाकर चोर अंदर घुसे थे. जहां रखा पैसा और रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए.
इससे पहले भी क्षेत्र में हो चुकी है चोरी की कई घटनाएं सामने आई है. बेखौफ चोर रोड के किनारे खड़े हाफ डाला की बैटरी लेकर फरार हुए थे. इंदिरानगर थाना क्षेत्र चोरियों के लिए बदनाम है. जबकि, पुलिस चोरी के मामले को बहुत हल्के में लेती है. पुलिस गस्त करने का दावा करती है, लेकिन आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है.
