कोयला चोरी के मास्टरमाइंड को बचाने थाने में दिनभर चलती रही 'सेटिंग', SSP की सख्ती से बिगड़ा खेल, भेजा गया जेल

कोयला चोरी के मास्टरमाइंड को बचाने थाने में दिनभर चलती रही 'सेटिंग', SSP की सख्ती से बिगड़ा खेल, भेजा गया जेल

बिलासपुर। जिले में कोयला चोरी और उसमें मिलावट करने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह का सकरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने कोल माफिया और फरार मास्टरमाइंड अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की रसूख इतनी थी कि उसे छुड़ाने के लिए उसके चाहने वाले दिनभर थाने में डेरा डाले रहे और पुलिस के साथ 'सेटिंग' करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन एसएसपी की सख्ती के सामने किसी की दाल नहीं गली। आखिरकार सीएसपी को खुद थाने भेजा गया और आरोपी को कोर्ट में पेश कर सीधे जेल (न्यायिक रिमांड) भेज दिया गया।

ड्राइवर के नाम पर डिपो, बैंक खाते ने खोली पोल

पुलिस जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड अजय कुमार सिंह बेहद शातिराना तरीके से इस पूरे खेल को अंजाम दे रहा था। पकड़े जाने के डर से उसने कोल डिपो का एग्रीमेंट अपने नाम पर न रखकर ड्राइवर दिलीप यादव के नाम पर बनवा रखा था। लेकिन पुलिस की पैनी नजर से वह बच नहीं सका। जांच में खुलासा हुआ कि डिपो के प्लॉट का 10 हजार रुपये किराया सीधे अजय सिंह के बैंक अकाउंट से ट्रांसफर किया जाता था। इसी बैंक ट्रांजेक्शन और खाते की डिटेल ने उसकी पूरी पोल खोल कर रख दी और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह डिपो संचालक के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर कोयले की हेराफेरी करवाता था।

क्या है पूरा मामला?

सकरी टीआई उमेश साहू ने बताया कि, भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड (लोखंडी) के प्रतिनिधि आर.के. पाण्डेय ने 10 जून 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी ने दीपका कोल माइंस से एफ/जी ग्रेड का उच्च गुणवत्ता वाला कोयला मंगवाया था। 10 जून की सुबह तीन ट्रेलरों के जरिए कोयला प्लांट पहुंचा। लेकिन जब प्लांट में कोयले का लैब परीक्षण (टेस्टिंग) किया गया, तो प्रबंधन के होश उड़ गए। कोयले की गुणवत्ता निर्धारित ग्रेड की थी ही नहीं।

Read More अरपा-भैंसाझार बैराज में बड़ा खेल: मूल ठेका दरकिनार, टुकड़ों में बांटे जा रहे करोड़ों के टेंडर

रास्ते में ही कर देते थे खेल

जांच में साफ हुआ कि रास्ते में ही ट्रेलरों से अच्छी क्वालिटी का कोयला निकालकर उसमें घटिया और निम्न गुणवत्ता का कोयला मिला दिया गया था। पुलिस ने जब ट्रेलर चालकों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने सारा राज उगल दिया। चालकों ने बताया कि यह पूरी हेराफेरी बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक और प्लांट के सुपरवाइजर सहित अन्य लोगों की मिलीभगत से की गई थी।

Read More Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश

6 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

इस संगठित कारोबार पर हथौड़ा चलाते हुए सकरी पुलिस ने मामले में पहले ही छह आरोपियों को धर दबोचा था। इनमें आशिक हुसैन अंसारी, फैजान रजा अंसारी, फुजैल अंसारी, गौरव राजपूत, सीबू खान और ड्राइवर दिलीप कुमार यादव शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। इस पूरे प्रकरण की अहम कड़ी और मुख्य सूत्रधार अजय कुमार सिंह (निवासी समृद्धि विहार, कोनी) वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। अब इस मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से कोयले के इस काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Tags:

Latest News

ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा    ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
Surajpur School Accident: स्कूल की छत से बरसा प्लास्टर, शिक्षक घायल; सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल