रायपुर के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में होली कार्यक्रम के दौरान मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में होली कार्यक्रम के दौरान मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :  तेलीबांधा स्थित होटल कोर्टयार्ड में होली कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तुषार कुंदनानी (23) ने थाना पंडरी में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों के साथ होली कार्यक्रम में गया था, जहां अमर सचदेव, भरत धामेचा, मोहित पिंजवानी और दिनेश प्रितवानी ने उसके दोस्त यश को जबरन रंग लगाने की कोशिश की। यश के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब प्रार्थी तुषार बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और लोहे की नुकीली चीज से हमला कर दिया। Also Read - भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति, त्याग और परोपकार की अनुपम मिसाल है : CM विष्णुदेव साय घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ितों ने खुद से इलाज कराकर मेडिकल दस्तावेज पुलिस को सौंपे। जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी मोहित पिंजवानी ने हमला करने में इस्तेमाल लोहे के पंच को पेश किया, जिसे पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को 24 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दे दी। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। Also Read - ऑल्टो कार से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमर सचदेव (25) – निवासी लाखे नगर, झूलेलाल मंदिर के पास, थाना आजाद चौक भरत धामेचा (22) – निवासी लाखे नगर, खैक बिजली ऑफिस के पीछे, थाना पुरानी बस्ती मोहित पिंजवानी (25) – निवासी लाखे नगर, कशीश मेंस वियर के पास, थाना आजाद चौक दिनेश प्रितवानी (26) – निवासी लाखे नगर, सोनकर पारा, थाना आजाद चौक

Tags:

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई