IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह पर शिकंजा: 82 मोबाइल, 10 लैपटॉप जब्त, नेटवर्क का सरगना अब भी फरार

IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह पर शिकंजा: 82 मोबाइल, 10 लैपटॉप जब्त, नेटवर्क का सरगना अब भी फरार

रायपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ रायपुर क्राइम ब्रांच ने बड़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में एक साथ की गई दबिश में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर IPL मैचों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। इस ऑपरेशन में पुलिस ने बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज जब्त कर पूरे रैकेट के तकनीकी ढांचे का खुलासा किया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह संगठित तरीके से काम करते हुए अलग-अलग राज्यों में एजेंटों के जरिए नेटवर्क चला रहा था। आरोपियों के कब्जे से 82 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप समेत करीब 60 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। शुरुआती पड़ताल में करोड़ों रुपये के लेनदेन के संकेत मिले हैं, जिनमें कई बैंक खातों के जरिए संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए। पुलिस अब इन डिजिटल और वित्तीय कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, इस अवैध कारोबार का मुख्य संचालक रायपुर निवासी बाबू खेमानी है, जो फिलहाल फरार है और बाहर से पूरे नेटवर्क को कंट्रोल कर रहा था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि पूछताछ और डिजिटल सबूतों के आधार पर आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे संभव हैं, जिससे इस सट्टा सिंडिकेट की पूरी संरचना सामने आ सकती है।

Read More महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Latest News

पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी
छत्तीसगढ़ में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी लगाम, बीच में कोर्स छोड़ने पर लौटानी होगी फीस; 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
दो सप्ताह में होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति, राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के चांपा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मोबाइल UTS सुविधा, अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म और होल्डिंग एरिया में ही मिलेगा अनरिजर्व टिकट
बिजली चोरी में बरी उपभोक्ता को हाई कोर्ट से झटका, 1.17 लाख लौटाने का आदेश रद्द
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की बढ़ी हलचल, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है तारीखों का ऐलान
PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ
सुलभ शौचालय के केयरटेकर पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की लूट, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगाई आग
रायपुर में बैंक पहुंची महिला के पास मिले 50 रुपये के 25 नकली नोट, 12,350 रुपये जमा कराने आई थी आरोपी
मकान बना आग का गोला, धुएं से खुली नींद तो सामने दिखीं लपटें, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची परिवार की जान