अमिगोज बार में रात 1 बजे शराब के लिए बवाल, 3 युवकों ने कर्मचारी को पीटा; अवैध बिक्री पर उठे सवाल

अमिगोज बार में रात 1 बजे शराब के लिए बवाल, 3 युवकों ने कर्मचारी को पीटा; अवैध बिक्री पर उठे सवाल

बिलासपुर | शहर के लिंक रोड स्थित अमिगोज बार एंड पब में सोमवार देर रात शराब को लेकर जमकर बवाल हुआ। रात करीब 1 बजे शराब लेने पहुंचे तीन युवकों ने बार के एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना के बाद तारबहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मारपीट की घटना ने बार में तय समय के बाद भी अवैध रूप से शराब बेचे जाने की पोल खोल दी है।

शराब देने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, बार के कर्मचारी तौसीफ खान ने शिकायत दर्ज कराई है। तौसीफ ने बताया कि सोमवार रात करीब 1 बजे पब की पार्किंग में नाजिम खान, सज्जान बुखारी और सम्मान खान नाम के तीन युवक आए थे। वे शराब की मांग कर रहे थे। शराब देने की बात पर ही उनके बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। तीनों युवकों ने मिलकर तौसीफ को जमकर पीटा, जिससे उसे चोटें आई हैं।

देर रात कैसे मिल रही थी शराब?

इस घटना ने अमिगोज बार प्रबंधन और कर्मचारी तौसीफ की भूमिका पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

 घटना रात 1 बजे की है, जबकि इस समय तक बार पूरी तरह बंद हो जाना चाहिए। ऐसे में शराब को लेकर विवाद होना इस बात का सबूत है कि देर रात भी शराब का लेन-देन चल रहा था।

Read More सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने

 सूत्रों का कहना है कि अमिगोज पब में समय के बाद शटर गिराकर अंदर से शराब बेचने की शिकायतें पहले भी आ चुकी हैं। एफआईआर में भी शराब देने को लेकर विवाद की बात लिखी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या तौसीफ खुद इस अवैध बिक्री में शामिल था?

पुलिस कर रही मामले की जांच

तारबहार थाना पुलिस ने तौसीफ खान की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में ही यह साफ हो पाएगा कि तौसीफ सिर्फ पीड़ित है या फिर रात के अंधेरे में शराब बेचने में उसकी भी मिलीभगत थी।

 

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी