CG Big Bust: तरबूज के नीचे छिपा ‘नशे का नेटवर्क’ बेनकाब, करोड़ों का गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

CG Big Bust: तरबूज के नीचे छिपा ‘नशे का नेटवर्क’ बेनकाब, करोड़ों का गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन चलाकर 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से उत्तरप्रदेश तक गांजा सप्लाई करने की फिराक में थे। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था, उन्होंने पिकअप वाहन में तरबूज की खेप के नीचे करीब 2 क्विंटल 25 किलो गांजा छिपाकर रखा था, ताकि जांच के दौरान किसी को शक न हो।

इस कार्रवाई में बरामद गांजा की कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है, जो इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है। इतना ही नहीं, तस्करों ने अपने रूट को सुरक्षित बनाने के लिए एक कार को ‘पायलटिंग’ के रूप में आगे चलाया था, जिससे पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Read More अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग

हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी यह चाल नाकाम रही और पिकअप के साथ पायलटिंग कार को भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान 6 मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं, जिससे इस नेटवर्क के अंतरराज्यीय होने की पुष्टि होती है। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह ऑपरेशन न सिर्फ महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि नशे के कारोबार में तस्कर कितनी नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य लिंक और सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल