CG ACB Action: CSEB कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, जेई-एई समेत 3 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

CG ACB Action: CSEB कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, जेई-एई समेत 3 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने CSEB ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के जूनियर इंजीनियर राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोप है कि ये अधिकारी एक उपभोक्ता से एचटी लाइन विस्तार के काम के लिए पैसे की मांग कर रहे थे।image-57-3

पीड़ित उपभोक्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए मामले की शिकायत ACB बिलासपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया और केमिकल लगे नोटों के साथ प्रार्थी को कार्यालय भेजा गया। जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से बाहर तैनात एसीबी टीम ने तुरंत दबिश देकर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारी भी सकते में आ गए।

Read More जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई

फिलहाल, एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है, जिससे सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार