मासूमियत पर हैवानियत: 5 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद बोरी में फेंका, दुर्ग में उबाल, आरोपी पड़ोसी पर भड़के ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

मासूमियत पर हैवानियत: 5 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद बोरी में फेंका, दुर्ग में उबाल, आरोपी पड़ोसी पर भड़के ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

दुर्ग : Durg जिले के Bhilai स्थित उतई थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर दिया है। 5 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसे बोरी में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया गया। घटना के सामने आते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

जानकारी के मुताबिक, बंजारी पारा इलाके से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की और लगभग दो घंटे बाद बच्ची को झाड़ियों के बीच बोरी में बंद हालत में पाया गया। बच्ची बेहोश थी और उसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीन ऑफ क्राइम व एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में अपहरण और यौन अपराध की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है, और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने भी संज्ञान लिया है। दुर्ग से सांसद Vijay Baghel अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मिले तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए प्रशासन से त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की बात कही।

Read More Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उतई थाने का घेराव कर दिया और आरोपी को उनके सामने लाने की मांग की। नारेबाजी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाने के गेट बंद करने पड़े।  

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार