BREAKING: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी; दो महिलाओं और दो मासूमों की मौत, एक बच्चा गंभीर

BREAKING: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी; दो महिलाओं और दो मासूमों की मौत, एक बच्चा गंभीर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कुम्हारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

रायपुर जा रहा था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 निवासी अमृत निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग एक ही स्कूटी पर सवार होकर रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। कुम्हारी के समीप पहुंचते ही उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर (क्रमांक CG 07 NA 0930) के पिछले हिस्से से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

चार लोगों की मौके पर मौत
इस दर्दनाक हादसे में अमृत निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), यासना (7 वर्ष) और डाली (4 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भावेश (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।accident-3

Read More खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया, चालक से पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किस परिस्थिति में खड़ा था और क्या सड़क सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक संकेतक लगाए गए थे।

Read More बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी

हादसे की वजह की जांच जारी
प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। हालांकि यह भी जांच का विषय है कि ट्रैक्टर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप खड़ा था या नहीं, और दुर्घटना में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा