50 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! TMC के साइड स्टोर की छत काटकर उड़ाए थे मशीनों के महंगे पार्ट्स, 4 आरोपी गिरफ्तार

50 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! TMC के साइड स्टोर की छत काटकर उड़ाए थे मशीनों के महंगे पार्ट्स, 4 आरोपी गिरफ्तार

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में टीएमसी कंपनी के झिलमिली साइड स्टोर से हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने स्टोर की छत की शीट उखाड़कर कोयला उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के महंगे पार्ट्स चोरी किए थे।

चोरी के बाद इन पार्ट्स को जंगल में छिपाया गया और बाद में कबाड़ी के जरिए बेचने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 40 लाख रुपये कीमत के तांबा, पीतल और कांसा से बने पार्ट्स बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के पास से तीन तलवार, टॉर्च, मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

रात के अंधेरे में स्टोर की छत से दाखिल हुए चोर
मामला टीएमसी पाण्डोपारा परियोजना के झिलमिली साइड स्टोर का है। पुलिस के मुताबिक, 21 और 22 अगस्त की दरम्यानी रात आरोपियों के एक समूह ने स्टोर को निशाना बनाया। आरोप है कि आरोपियों ने स्टोर की छत की शीट उखाड़ी और अंदर दाखिल होकर मशीनों में इस्तेमाल होने वाले कीमती धातुओं से बने पार्ट्स चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई थी। चोरी के बाद आरोपी सामान को लेकर बड़सरा जंगल पहुंचे और वहां उसे छिपा दिया।

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

प्रोजेक्ट मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत
चोरी की जानकारी मिलने के बाद टीएमसी पण्डोपारा परियोजना में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत श्यामल मैती (38) ने 24 अगस्त को पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 228/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Read More 3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना से पुलिस को मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर जांच टीम को सक्रिय किया गया। एसडीओपी आशा सेन और राजेश साहू के मार्गदर्शन में पटना थाना पुलिस तथा साइबर सेल ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इलाके में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की गई और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए।

जंगल में छिपाया था चोरी का माल, फिर कबाड़ी को बेचने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए मशीन पार्ट्स को पहले बड़सरा जंगल में छिपाया था। इसके बाद चोरी के सामान को चरचा निवासी कबाड़ी अब्दुल वासिब उर्फ गोलू के पास बेचने की बात सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी के कब्जे से तांबा, पीतल और कांसा आदि धातुओं से बने मशीन पार्ट्स बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी है।

तीन तलवार समेत अन्य सामान बरामद
चोरी के सामान के अलावा पुलिस ने आरोपियों से तीन तलवार, टॉर्च, मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे और चोरी के माल को खपाने में अन्य किन लोगों की भूमिका थी।

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में किशन कुमार (24), मंगलराम उर्फ गोलू (24), करन (24) और अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कोरिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं। चारों आरोपियों को 27 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

50 लाख की चोरी, 40 लाख का माल बरामद
टीएमसी के झिलमिली साइड स्टोर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में चार गिरफ्तारियां हुई हैं और बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। अब जांच का अगला फोकस फरार आरोपियों, चोरी के बाकी सामान और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला