Bhilai Steel Plant Theft: BSP से स्क्रैप चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्य फरार

Bhilai Steel Plant Theft: BSP से स्क्रैप चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्य फरार

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में स्क्रैप चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना 16 मार्च की है, जब आरोपियों ने प्लांट के ब्लास्टिंग यार्ड के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर लोहे के स्क्रैप की चोरी की। यह क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है और आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। 17 मार्च को सीआईएसएफ की शिकायत के आधार पर थाना भिलाई भट्ठी में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने स्क्रैप को पिकअप वाहन में भरकर प्लांट से बाहर ले जाने की योजना बनाई थी।image-59-3

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1030 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आकाश राव पुरके, नरेश कलेथ, पुष्पेंद्र दीप, मनोज कुम्भार और मनोज कुमार गुप्ता की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह का मामला हो सकता है, जो लंबे समय से प्लांट क्षेत्र में सक्रिय था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार