आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती घोटाला: फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले स्कूल संचालक सहित 4 गिरफ्तार, पहले ही 4 महिलाएं हो चुकी हैं अरेस्ट

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती घोटाला: फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले स्कूल संचालक सहित 4 गिरफ्तार, पहले ही 4 महिलाएं हो चुकी हैं अरेस्ट

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी अंकसूची तैयार करने के मामले में स्कूल संचालक, उसके बेटे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भर्ती प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेज़ लगाने वाली चार महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2024-25 में महिला एवं बाल विकास विभाग, कुसमी अनुभाग के अंतर्गत हुई सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच समिति ने पाया कि बेहराटोली जार्गिम, कटहरपारा महुआडीह, धाजापाठ कोठली और डूमरपानी बेलकोना में चयनित सहायिकाओं की 8वीं कक्षा की अंकसूचियां फर्जी हैं।

मामले में प्रभारी परियोजना अधिकारी, कुसमी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर शंकरगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर 24 जुलाई को पुलिस ने 29 वर्षीय अरमाना, 33 वर्षीय रिजवाना, 27 वर्षीय प्रियंका यादव और 26 वर्षीय सुशीला सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।whatsapp-image-2025-08-26-at-11283665ddca05_1756188083

Read More रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी

पुलिस ने मामले में फर्जी अंकसूची तैयार करने वाले स्कूल के संचालक, उसके बेटे सहित चार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक 50 वर्षीय शमसुद्दीन अंसारी, संचालक का बेटा 22 वर्षीय आबिद अंसारी, 30 वर्षीय उमाशंकर पैकरा, गिरफ्तार हुई आंगनबाड़ी सहायिका सुशीला पैकरा का पति और शिवनारायण रवि (30) शामिल हैं। शिवनारायण रवि बीएमओ कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर है।

Read More बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे

शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आबिद अंसारी को रिमांड पर लिया है। अन्य तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के फर्जी सर्टिफिकेट साल 2015-16 के सत्र के बनाए गए थे। इन सर्टिफिकेट में हेडमास्टर के रूप में आबिद अंसारी ने हस्ताक्षर किया है। साल 2015-16 में आबिद की उम्र मात्र 13 साल थी। शंकरगढ़ पुलिस आबिद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Latest News

रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी
राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक
कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा