दुष्कर्म का आरोपी रसूखदार युवक कांग्रेस नेता गिरफ्तार पास्को सहित गंभीर धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया अपराध

दुष्कर्म का आरोपी रसूखदार युवक कांग्रेस नेता गिरफ्तार पास्को सहित गंभीर धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया अपराध

IMG-20251214-WA0015बिलासपुर । प्यार और दोस्ती के नाम पर नाबालिग छात्रा के साथ धोखाधड़ी और फिर ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पहले दोस्ती की, फिर धोखे से शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

IMG-20251214-WA0036

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता यदुनंदन नगर तिफरा की रहने वाली है और स्थानीय कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि गौरव सिंह ठाकुर नाम के युवक ने मार्च 2024 में उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। गौरव ने उससे शादी का झांसा दिया और घुमाने ले जाने लगा।

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ऐसे चला ब्लैकमेलिंग का खेल

शिकायत के अनुसार, 6 दिसंबर 2024 को जब छात्रा घर पर अकेली थी, तब आरोपी गौरव सिंह ठाकुर जबरन उसके घर आया और मना करने के बाद भी उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता के डर जाने पर साथ देने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद जब पीड़िता ने संबंध बनाने से मना किया, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखा दिया।

Read More कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज

IMG-20251214-WA0037

आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। आरोपी ने वीडियो कॉल पर उसे वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उसने उसका कहना नहीं माना तो वह यह वीडियो उसके परिजनों को भेज देगा और वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। इस ब्लैकमेलिंग के चलते डरकर छात्रा लगातार उसकी हवस का शिकार बनती रही। ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा

लेकिन पिछले माह आरोपी ने जब युवती को अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। 11 दिसंबर 2025 की रात जब गौरव ने उसे फिर से ब्लैकमेल करके बुलाया, तब छात्रा ने हिम्मत करके पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव सिंह ठाकुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 696/2025 पर मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि पीड़िता ने घटना के समय नाबालिग होने का फायदा उठाने की बात कही है, इसलिए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी), 64(2)(m), और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


राजनीतिक रसूख का फायदा: गौरव निकला यूथ कांग्रेस नेता

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गौरव सिंह ठाकुर का राजनीतिक कनेक्शन सामने आया है। गौरव सिंह ठाकुर यूथ कांग्रेस में नेतागिरी करता है। इतना ही नहीं, जानकारी मिली है कि उसके परिवार के सदस्य भी पूर्व में एल्डरमैन रह चुके हैं, जिसका फायदा उठाकर उसने इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हालांकि, आरोपी के रसूखदार होने के बावजूद सिरगिट्टी पुलिस ने उसे पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साफ किया कि मामले में निष्पक्ष और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी


Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार