कागजों में बनी पानी टंकी, जमीन पर गायब! फंड निकला, काम नहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पहुंची थाने, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

कागजों में बनी पानी टंकी, जमीन पर गायब! फंड निकला, काम नहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पहुंची थाने, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में विकास कार्यों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां स्वीकृत पानी टंकी स्थापना और पाइपलाइन विस्तार का काम कागजों में पूरा दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीन पर उसका कोई अस्तित्व नहीं है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमति यादव ने इस कथित गड़बड़ी को लेकर सीधे थाने का दरवाजा खटखटाया है। उनका आरोप है कि वर्ष 2024 में जिला पंचायत निधि से स्वीकृत कार्य के लिए राशि आहरित कर ली गई, लेकिन निर्माण शुरू तक नहीं हुआ।janpad-12

धनमति यादव के मुताबिक, दासोपारा गांव में पेयजल संकट दूर करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 13 में बोर खनन, पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार का प्रस्ताव पास कराया गया था। ग्राम पंचायत चिचिया को एजेंसी बनाकर जियो टैगिंग और नोटशीट प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद करीब 1.20 लाख रुपये की पहली किश्त निकाल ली गई। यह पूरा घटनाक्रम तत्कालीन सरपंच के कार्यकाल में हुआ, लेकिन उसके बाद काम ठप पड़ गया। हैरानी की बात यह है कि जनपद के रिकॉर्ड में यह कार्य अब भी “प्रगति पर” दर्ज है।janpad-11

लगातार छह महीने तक जनपद और जिला प्रशासन से जवाब मांगने के बावजूद कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर धनमति यादव ने देवभोग थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गैर-संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है, जिस पर धारा 155 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जनपद कार्यालय से भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि राशि खर्च होने के बावजूद काम क्यों नहीं हुआ।

Read More CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज

इधर, चिचिया पंचायत के दासोपारा में करीब 600 की आबादी एकमात्र हैंडपंप पर निर्भर है, जिससे गर्मी के मौसम में जल संकट और गहरा गया है। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई, लेकिन जल स्रोत का प्रबंध नहीं किया गया। स्थानीय महिलाओं में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे खाली बर्तन लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेंगी। यह मामला न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही बल्कि संभावित वित्तीय अनियमितता की ओर भी इशारा कर रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच अब जरूरी हो गई है।

Read More मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना