रायपुर डेयरी कॉलेज: 6 साल का इंतजार होगा खत्म, अगस्त में शुरू होगा शैक्षणिक डेयरी प्लांट; पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी

रायपुर डेयरी कॉलेज: 6 साल का इंतजार होगा खत्म, अगस्त में शुरू होगा शैक्षणिक डेयरी प्लांट; पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी

रायपुर | छत्तीसगढ़ के इकलौते दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। शिक्षा के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए परिसर में तैयार किया गया आधुनिक शैक्षणिक डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट अगस्त तक शुरू करने का दावा किया जा रहा है। भवन निर्माण पूरा होने के छह साल बाद अब जाकर छात्रों को इसका लाभ मिल सकेगा। इसके शुरू होने से विद्यार्थी केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें दूध प्रसंस्करण, पैकेजिंग और गुणवत्ता परीक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा।

आणंद और करनाल की तर्ज पर संचालन की योजना, दो मॉडल पर विचार

महाविद्यालय प्रबंधन इस प्लांट को गुजरात के आणंद कृषि विश्वविद्यालय स्थित विद्या डेयरी और हरियाणा के करनाल मॉडल डेयरी प्लांट की तर्ज पर संचालित करने की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसके लिए मुख्य रूप से दो तरह के मॉडल पर विचार किया जा रहा है:

Read More 3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

 पहला मॉडल: छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ के माध्यम से कच्चे दूध की आपूर्ति की जाएगी। देवभोग के जरिए प्रतिदिन करीब 10 हजार लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जाएगा। इस दूध से पनीर, दही, मक्खन, घी, फ्लेवर्ड मिल्क और आइसक्रीम जैसे दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इन सभी उत्पादों की बिक्री के लिए महाविद्यालय परिसर के पास एक डेयरी पार्लर खोलने की भी योजना है।

Read More Durg Garba Controversy: गरबा नाइट में बवाल, बजरंग दल और आयोजकों के बीच झूमाझटकी; वीडियो वायरल

 दूसरा मॉडल: इस प्लांट का संचालन किसी थर्ड पार्टी एजेंसी को देने पर भी विचार चल रहा है। इससे छात्रों को उद्योग स्तर पर उत्पादन प्रक्रिया, मशीन संचालन, कार्यप्रणाली और व्यावसायिक प्रबंधन का अनुभव मिलेगा।

लर्निंग विद अर्निंग और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

महाविद्यालय में अभी बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी की 50 सीटें हैं। इसके अलावा एमटेक में छह शाखाएं संचालित हैं, जिनमें कुल 24 सीटें हैं। प्लांट शुरू होने से इन छात्रों को 'लर्निंग विद अर्निंग' की अवधारणा समझने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान वे उत्पादन प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अनुभव प्राप्त करेंगे। प्रबंधन भविष्य में इस प्लांट को स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में विकसित करना चाहता है, जहां विद्यार्थी अपने उत्पाद और खुद का बिजनेस मॉडल तैयार कर सकेंगे। स्थानीय डेयरी उद्यमियों और दुग्ध उत्पादकों को भी तकनीकी सहयोग मिलने की उम्मीद है।

काम में देरी की वजह: कोरोना और फंड की कमी

इस प्लांट के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2017-18 में शासन से 1 करोड़ 87 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। 2019 में बिल्डिंग बनी और करीब 3 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अधिकांश मशीनें स्थापित की गईं। योजना के अनुसार इसे 2020 में शुरू होना था, लेकिन वाल्व, रेफ्रिजरेशन सिस्टम और कोल्ड स्टोरेज के उपकरण जैसे बुनियादी काम पूरे नहीं हो पाए। फिर कोरोना काल के कारण काम रुक गया। 2023 में दोबारा प्रयास किया गया, लेकिन तब तक स्वीकृत फंड खत्म हो चुका था। महंगाई और मशीनों के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी ने भी देरी बढ़ाई। अंततः वर्ष 2025 में मंडी बोर्ड से करीब 44 लाख रुपए की राशि मिलने के बाद लंबित कार्य एचएमटी के माध्यम से कराए जा रहे हैं। बिजली कनेक्शन के लिए भी 16 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं।

98 प्रतिशत काम पूरा

 प्लांट का करीब 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्यों को पूरा कर अगस्त के अंत तक इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्लांट शुरू होने से विद्यार्थियों को डेयरी प्रोसेसिंग और उत्पादन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।

सुधीर उपरित, डीन, दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर

 

Tags:

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना