Surajpur Elephant Attack: सड़क पर आया ‘कबरा-काना’, कार को कई बार पलटा; तमोर पिंगला में हाथी की दहशत से ग्रामीण परेशान

Surajpur Elephant Attack: सड़क पर आया ‘कबरा-काना’, कार को कई बार पलटा; तमोर पिंगला में हाथी की दहशत से ग्रामीण परेशान

सूरजपुर। तमोर पिंगला अभयारण्य से लगे गांवों में एक बार फिर हाथी की दहशत बढ़ गई है। आज सुबह ग्राम भेलकच के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब क्षेत्र में घूम रहे ‘कबरा-काना’ हाथी ने एक कार पर हमला कर दिया। हाथी ने वाहन को नुकसान पहुंचाने के साथ उसे कई बार पलट दिया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल है।

अचानक कार के सामने आया हाथी, फिर शुरू हुआ हमला
बताया जा रहा है कि भेलकच निवासी त्रिलोचन सिंह अपनी इको गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान हाथी अचानक सड़क पर सामने आ गया। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, हाथी ने वाहन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से कार क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए लोग मौके से दूरी बनाकर रहे।

कई दिनों से इलाके में घूम रहा ‘कबरा-काना’
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हाथी पिछले कई दिनों से तमोर पिंगला क्षेत्र के आसपास सक्रिय है। इससे पहले भी हाथी द्वारा आबादी वाले इलाकों में पहुंचकर घरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।अब वाहन को निशाना बनाए जाने के बाद ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी दोबारा गांव की ओर बढ़ सकता है। खासकर सुबह और शाम के समय लोग खेतों और सड़कों पर निकलने से भी डर रहे हैं।

Read More 42 लाख के मेडिकल बिल का खेल: पिता पेंशनर, फिर भी बेटे के आश्रित; और शिकायत की जांच भी खुद आरोपी अफसर के पास

घरों के बाद अब वाहन पर हमला, बढ़ी चिंता
ग्रामीणों के अनुसार हाथी की लगातार मौजूदगी के कारण क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष का खतरा बढ़ता जा रहा है। पहले घरों को नुकसान पहुंचने के बाद अब सड़क पर वाहन पर हमला होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाथी की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी नहीं रखी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

Read More Jashpur Waterfall Rescue: दनगरी वाटरफॉल में जिंदगी और तेज बहाव के बीच जंग! 7 पर्यटक पानी में फंसे, घंटों चला रेस्क्यू; देखें VIDEO

वन विभाग की निगरानी पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि हाथी की लगातार मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद संवेदनशील इलाकों में निगरानी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि हाथी की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जाए, गांवों के आसपास गश्त बढ़ाई जाए और ग्रामीणों को समय रहते अलर्ट किया जाए।

तमोर पिंगला क्षेत्र में बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष का खतरा
यह पूरा मामला गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के तमोर पिंगला क्षेत्र से जुड़ा है। हाथी के आबादी वाले क्षेत्रों के करीब लगातार घूमने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन रही है। फिलहाल, ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि ‘कबरा-काना’ अगला निशाना किसे बनाएगा। ऐसे में वन विभाग के सामने हाथी को सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर रखने के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं
Surajpur Elephant Attack: सड़क पर आया ‘कबरा-काना’, कार को कई बार पलटा; तमोर पिंगला में हाथी की दहशत से ग्रामीण परेशान
CG News: छत्तीसगढ़ में 3 और नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए कौन-कौन शामिल
PDS Baradana Scam: सरकारी बारदानों का खेल! दुकानों से गायब हुए 5 लाख बोरे, नई खरीदी पर खजाने से फिर करोड़ों खर्च
Rahul Gandhi Citizenship Case: नागरिकता पर सवाल उठाने वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, कोर्ट में नहीं पेश हो सके ठोस दस्तावेज
CVC Annual Report: सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की 70 हजार से ज्यादा शिकायतें, बैंकिंग-रेलवे सबसे ऊपर; हजारों मामले अब भी पेंडिंग
Minneapolis Shooting: अपार्टमेंट में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, 2 की मौत; 3 पुलिसकर्मी घायल, संदिग्ध भी ढेर
Chhattisgarh Swine Flu: प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा H1N1 का दायरा, 7 नए केस से आंकड़ा 170 के करीब; रायपुर में 14 एक्टिव मरीज
Vivo T5 5G Launch: 7,050mAh बैटरी के साथ Vivo T5 5G की एंट्री, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा
Vitamin B12 & D Deficiency: हर वक्त थकान और हड्डियों में दर्द को न करें नजरअंदाज, जानें B12-D की कमी के संकेत और बचाव
September Ekadashi 2026: सितंबर में पड़ेंगी दो एकादशी, जानें अजा और परिवर्तिनी एकादशी की सही तारीख और पूजा विधि
मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी