Raipur GST Raid: बोगस बिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापा

Raipur GST Raid: बोगस बिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापा

रायपुर। राजधानी रायपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट GST विभाग ने दो प्रमुख फर्मों लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स पर एक साथ छापेमारी की है। भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स समेत चार अलग-अलग ठिकानों पर हुई इस रेड में करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई बोगस बिलिंग और GST चोरी की शिकायतों के आधार पर की गई है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में फर्जी बिल, संदिग्ध ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और डिजिटल रिकॉर्ड शामिल हैं।

जांच एजेंसियों को शुरुआती स्तर पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और लेनदेन की परतें खोली जा सकें।

Read More खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए

GST अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक टैक्स चोरी की राशि और इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आएगी। फिलहाल, कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Read More गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना

यह कार्रवाई राज्य में कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे अवैध कारोबार पर लगाम लगाने और राजस्व प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संदेश गया है।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी